
हिंदू राष्ट्र बना तो भारत में क्या-क्या बदलेगा?
AajTak
पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने दरबार में क्या करते हैं? रामकथा सुनाते हैं, पर्ची के जरिए भक्तों को बुलाकर उनकी समस्या सुनने से पहले ही पर्चे पर लिखकर बता देते हैं कि भक्त की कठिनाई क्या है और समाधान क्या होगा. लेकिन जब हिंदू राष्ट्र बनाने की बात, हिंदुस्तान में रहना है तो सियाराम कहना होगा जैसी बातें पंडित धीरेंद्र शास्त्री कहने लगे तो विवाद शुरु हुए.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











