
'हिंदुस्तान जिंदाबाद...', युद्धग्रस्त ईरान से भारत लौटे 290 भारतीय, परिवार को देखकर नम हुईं आंखें
AajTak
इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है. भारत सरकार ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' चला रही है. इसी के तहत शुक्रवार को 290 भारतीय नागरिक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार देर रात ईरान से 290 भारतीय नागरिकों को लेकर 'ऑपरेशन सिंधु' की फ्लाइट दिल्ली पहुंची. विमान से उतरते ही लोगों ने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. यह नजारा देखकर वहां मौजूद कई लोग भावुक हो गए. उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की.
ईरान से भारत लौटे छात्रों में ज्यादातर जम्मू-कश्मीर से थे. कुछ छात्र दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से भी हैं. वापसी करने वालों में ज्यादातर वे हैं जो तीर्थयात्रा पर ईरान गए थे जबकि कई छात्र वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे.
290 में से 190 भारतीय जम्मू-कश्मीर से
तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने बताया, 'यह सफर संघर्षों से भरा रहा, लेकिन भारतीय दूतावास और भारत सरकार की मदद से हम सुरक्षित अपने घर लौट पाए. हमारे माता-पिता बहुत परेशान थे.'
बता दें कि ईरान और इजरायल के मध्य चल रहे युद्ध के बीच भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' की शुरुआत की थी ताकि ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा सके. इससे पहले गुरुवार को भी 110 भारतीय छात्रों को आर्मेनिया और दोहा के रास्ते भारत लाया गया था.
विदेश मंत्रालय में पासपोर्ट, वीजा और कांसुलर मामलों के सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने बताया, 'आज ईरान से भारत पहुंचे 290 नागरिकों में से 190 जम्मू-कश्मीर से हैं. ईरान ने अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की अनुमति देकर इस मिशन को संभव बनाया.'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







