हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद का 87 वर्ष की उम्र में निधन, लंदन में ली आखिरी सांस
AajTak
हिंदुजा ग्रुप ब्रिटेन के अमीर कारोबारी घरानों में से एक है. सन 1971 में ग्रुप के संस्थापक परमानंद हिंदुजा के निधन के बाद उनके बेटों ने कारोबार को संभाला. श्रीचंद चार भाइयों में सबसे बड़े थे. उनके अन्य भाई गोपीचंद, प्रकाश और अशोक हैं, जो हिंदुजा ग्रुप के मालिक हैं. इन चारों भाइयों को हिंदुजा ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता है.
हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का बुधवार को निधन हो गया. 87 साल की उम्र में उन्होंने लंदन में अंतिम सांस ली. उनके रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों ने न्यूज एजेंसी से इसी पुष्टि की है. SP हिंदुजा काफी समय से बीमार चल रहे थे. जानकारी के मुताबिक वे डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी से पीड़ित थे. इससे पहले इसी साल 6 जनवरी को उनकी पत्नी मधु का निधन हुआ था. उनकी दो बेटियां हैं.
दरअसल, हिंदुजा ग्रुप ब्रिटेन के अमीर कारोबारी घरानों में से एक है. सन 1971 में ग्रुप के संस्थापक परमानंद हिंदुजा के निधन के बाद उनके बेटों ने कारोबार को संभाला. इनकी प्रमुख कंपनियों में अशोक लीलैंड, गल्फ ऑयल, हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस, हिंदुजा टीएमटी, हिंदुजा बैंक स्विट्जरलैंड, इंडसइंड बैंक, हिंदुजा वेंचर्स, इंडसइंड मीडिया एंड कम्युनिकेशंस लिमिटेड हैं. करीब 40 देशों में इनका कारोबार है.
चार भाइयों में सबसे बड़े थे श्रीचंद
बता दें कि श्रीचंद चार भाइयों में सबसे बड़े थे. उनके अन्य भाई गोपीचंद, प्रकाश और अशोक हैं, जो हिंदुजा ग्रुप के मालिक हैं. इन चारों भाइयों को हिंदुजा ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता है. इनके ग्रुप के व्यवसाय ट्रक और स्नेहक से लेकर बैंकिंग और केबल टेलीविजन तक हैं. भाइयों के पास लंदन में मूल्यवान अचल संपत्ति है, जिसमें व्हाइटहॉल में ऐतिहासिक ओल्ड वॉर ऑफिस भवन भी शामिल है. शाही ठाठ बाट हिंदुजा परिवार कथित तौर पर मध्य लंदन में 30 करोड़ पाउंड की कीमत वाले भवन में रहता है, जो सेंट जेम्स पार्क के सामने बकिंघम पैलेस के बगल में है.
1914 में हुई हिंदुजा ग्रुप की स्थापना
इस कंपनी की स्थापना 1914 में परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने की थी, जो भारत में स्थित एक सिंधी परिवार से थे. चारों भाइयों में श्रीचंद और गोपीचंद लंदन में रह रहे थे. वहीं प्रकाश मोनाको में रहते हैं, जबकि सबसे छोटे भाई अशोक मुंबई से भारतीय कंपनी की देखरेख करते हैं. जून 2020 में, यूके की एक अदालत ने जिनेवा बैंक के स्वामित्व को लेकर अपने तीन छोटे भाइयों के साथ सबसे बड़े श्रीचंद के बीच विवाद का खुलासा किया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









