
'हिंदुओं को पैदा करने चाहिए ज्यादा से ज्यादा बच्चे...', अलीगढ़ में यति नरसिंहानंद का बयान
AajTak
यूपी के अलीगढ़ (UP Aligarh) में अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा आयोजित संत सभा में यति नरसिंहानंद के साथ कालीचरण महाराज ने भाग लिया. इस दौरान कार्यक्रम में डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने कहा कि हिंदुओं को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए, क्योंकि हिंदुओं की जनसंख्या में कमी आ रही है.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (UP Aligarh) में आज अखिल भारतीय हिंदू महासभा के बैनर तले शहर के रामलीला ग्राउंड में सनातन संत सभा का आयोजन किया गया. इस संत सभा में कालीचरण महाराज और यति नरसिंहानंद (Yeti Narasimhanand) शामिल होने पहुंचे. उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित किया. इस दौरान यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर बयान देते हुए कहा कि देश के हिंदुओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए.
डासना मंदिर शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद आज यूपी के अलीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. यहां रामलीला मैदान में सनातन हिंदू सेवा संस्थान व अखिल भारत हिंदू महासभा की महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती ने संत सभा का आयोजन किया था. इस सनातन संत सभा में अन्य कई संतों ने सनातन धर्म के बचाव और प्रचार प्रसार के लिए लोगों के बीच चर्चा की.
यह भी पढ़ेंः मुंबई: नरसिंहानंद सरस्वती पर ईशनिंदा के आरोप में केस दर्ज, पहले इस वजह से थे चर्चा में
वहीं इस दौरान यति नरसिंहानंद ने कहा कि आज बहुत सी ऐसी ताकतें हैं, जो सनातन धर्म का विरोध कर रहीं हैं, और खत्म करना चाह रही हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे आज की और आने वाली पीढ़ी इसको समझे. अपने सनातन धर्म को बचाने का काम करें. उन्होंने कहा कि आज हिंदुओं की जनसंख्या में काफी कमी आ रही है. हमारा कहना है कि हिंदू ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें, जिससे कि अपनी और सनातन धर्म की रक्षा की जा सके.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









