
हिंदुओं का पलायन, बेटियों का धर्मांतरण और जमीनों पर कब्जा... छांगुर बाबा धर्मांतरण सिंडिकेट पर खौफनाक खुलासा
AajTak
Chhangur Baba Illegal Religious Conversion Racket: धर्मांतरण सिंडिकेट का सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा भले ही अब कानून की गिरफ्त में आ चुका हो, लेकिन उसकी साजिशों का दंश झेल रहे परिवार आज भी दर-दर भटक रहे हैं. छांगुर पर शिकंजा कसने के बाद देशभर से पीड़ित सामने आने लगे हैं.
धर्मांतरण सिंडिकेट का सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा भले ही अब कानून की गिरफ्त में आ चुका हो, लेकिन उसकी साजिशों का दंश झेल रहे परिवार आज भी दर-दर भटक रहे हैं. छांगुर पर शिकंजा कसने के बाद देशभर से पीड़ित सामने आने लगे हैं. उत्तर प्रदेश के गोंडा से लेकर मुंबई और कर्नाटक तक, हर जगह छांगुर बाबा और उसके सिंडिकेट की करतूतों लगातार सामने आ रही हैं.
गोंडा के रहने वाले अनिल सोनी की कहानी तो हैरान कर देने वाली है. उनकी 20 साल की बहन रूपाली फरवरी में कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौटी. अनिल के पास बहन की सिर्फ वही तस्वीर है, जो कुंभ मेले में खींची गई थी. उनकी आंखों के सामने अब बस वही तस्वीर घूमती रहती है. उनका आरोप है कि पड़ोसी गांव का शहाबुद्दीन अंसारी उनकी बहन को भगा ले गया.
शहाबुद्दीन छांगुर बाबा का गुर्गा है. अनिल का कहना है कि उसकी बहन का धर्मांतरण हो चुका है, लेकिन आज तक यही नहीं पता चला कि वो जिंदा है या नहीं. इसी तरह कर्नाटक से आए चेनाराम की कहानी भी दिल दहला देने वाली है. उनकी 19 साल की भांजी अचानक घर से लाखों रुपए लेकर लापता हो गई. घरवालों ने जब उसकी खोजबीन शुरू की तो एक बड़ा नाम सामने आया.
हिंदुओं के इस्लामीकरण की खौफनाक साजिश
मुरादाबाद का रहने वाला मुबारक अली चेनाराम की भांजी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. इसके पीछे भी छांगुर बाबा के धर्मांतरण सिंडिकेट का नाम सामने आया है. यूपी एसटीएफ की जांच में इस सिंडिकेट के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं. छांगुर बाबा का गैंग धर्मांतरण के जरिए हिंदू समाज के इस्लामीकरण की बड़ी और खौफनाक साजिश रच रहा था.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











