
हाल ही में छूटी थी नौकरी, पंजाब की रहने वाली थी मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान देने वाली लड़की
AajTak
दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली युवती की मौत हो गई है. घटना के दौरान मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने चादर लेकर लड़की को बचाने का प्रयास किया था. कूदने के बाद लड़की को गंभीर चोटें आई थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन (Akshardham Metro Station) की छत से कूदकर जान देने वाली लड़की पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली थी. डीएसपी मेट्रो (DCP Metro) जितेंद्र मणि के मुताबिक, हरियाणा के गुरुग्राम में काम करती थी और हाल ही में उसने नौकरी छोड़ दी थी.
डीएसपी मेट्रो ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 25 साल थी. मेट्रो स्टेशन की छत से कूदने के बाद चादर के जरिए उसे बचाने की कोशिश की गई थी लेकिन इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कूदने के बाद उसका शरीर जमीन से टकराया था जिसके बाद उसके शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर हो गए थे.
जितेंद्र मणि ने बताया कि फिलहाल छलांग लगाने के पीछ के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पहले वह गुरुग्राम में किसी निजी कंपनी में काम करती थी. जॉब छोड़ने के बाद फिलहाल वह कहीं नौकरी नहीं कर रही थी. उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. उसने किस कारण से छलांग लगाई, आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है.
गुरुवार सुबह लड़की ने मेट्रो स्टेशन की छत से लगाई थी छलांग
बता दें कि लड़की ने गुरुवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाई थी. घटना के दौरान जरूर चादर लेकर खड़े जवानों ने उस लड़की को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन क्योंकि चोटें गंभीर थीं, ऐसे में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
जानकारी के मुताबिक, लड़की सुबह सात बजकर 28 मिनट पर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत पर चढ़ी दिखी थी. उसको मेट्रो स्टेशन की छत पर देख सभी CISF जवान हैरान रह गए थे और उससे ना कूदने की अपील कर रहे थे. लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी लड़की ने छत से छलांग लगा दी. जिस समय लड़की ने छलांग लगाई, तब नीचे CISF के कुछ जवान चादर लेकर खड़े थे. उनकी कोशिश थी कि अगर लड़की छलांग लगाएगी तो उसे पकड़ लिया जाएगा. लेकिन टक्कर इतनी जोरदार रही कि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत लाल बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











