
हाय गर्मी... 12 साल में दिल्लीवालों ने सही सबसे गर्म रात, अब बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
AajTak
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, उत्तर प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू के कुछ हिस्सों में लू को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
हीट वेव से उत्तर भारत में भट्ठी जैसे हालात बन गए हैं. बुधवार को दिल्ली में 12 साल बाद सबसे गर्म रात रही. न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया. यह मौसम के सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा है. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे गर्म रात 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पिछली सबसे गर्म रात जून 2012 में दर्ज की गई थी. तब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. यहां लू भी लगातार चल रही है. लू की स्थिति से कोई राहत नहीं मिलने के कारण दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और थकावट की शिकायत वाले मरीजों की भीड़ देखी जा रही है. डॉक्टरों ने बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.
हीट स्ट्रोक के मरीजों को अस्पताल में बेड रिजर्व
पिछले महीने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया था कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में हीटस्ट्रोक मरीजों के लिए दो-दो बिस्तर रिजर्व रखे जाएंगे. जबकि एलएनजेपी अस्पताल में पांच बिस्तर रिजर्व होंगे.
अस्पतालों में हीट स्टोक के मरीज बढ़े
दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक की शिकायत वाले मरीजों की भीड़ देखी जा रही है. यहां पारा लगातार बढ़ रहा है. डॉक्टरों ने बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरक्षा वाले मरीजों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. मौसम विभाग का कहना है कि उच्च न्यूनतम तापमान या गर्म रातें गर्मी के प्रभाव को बढ़ा रही हैं. रात का उच्च तापमान खतरनाक माना जाता है. इससे शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











