
हाथों में लाल चूड़ा, बिंदी और लिपस्टिक...नई नवेली दुल्हन के गेटअप में पेपर देने आया लड़का, ऐसे पकड़ा गया
AajTak
Punjab News: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने पैरा मेडिकल भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी. परमजीत कौर पुत्री भजन लाल का यह पेपर था. लेकिन पेपर देने फाजिल्का निवासी अंग्रेज सिंह नवविवाहिता के गेटअप में पहुंच गया.
पंजाब के जिला फरीदकोट की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने पैरा मेडिकल भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी. इस परीक्षा के लिए कोटकपुरा में बने एक सेंटर में एक लड़की की जगह लड़का पेपर देने आ गया. खास बात यह है कि परीक्षा देने आया लड़का सेंटर पर नवविवाहिता का रूप धरकर आया था.
दरअसल, रविवार को मल्टी परपज हेल्थ वर्कर के 806 पदों तथा अन्य 83 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी. इस परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से फरीदकोट, फिरोजपुर और कोटकपूरा में 26 सेंटर बनाए गए थे. जिनमें 7500 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान फ़रीदकोट के कोटकपुरा शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में बने सेंटर में लड़की बन लड़का का पेपर दे रहा था. यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को शक हुआ और प्रशासन ने बॉयोमीट्रिक डिवाइसिस की मदद से इसे पकड़ लिया.
जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के गांव ढाणी मुंशी राम निवासी परमजीत कौर पुत्री भजन लाल का यह पेपर था. लेकिन पेपर देने आई लड़की पर जब संदेह हुआ तो पूछताछ की गई. पता चला कि वह लड़की ही नहीं थी, बल्कि लड़का था. इस युवक की पहचान फाजिल्का निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र जगतार सिंह के रूप में हुई. पेपर में बैठने के लिए फर्जी वोटर कार्ड आधार कार्ड भी बनाए थे.
यूनिवर्सिटी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और उक्त युवक को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेस के वाइस चांसलर राजीव सूद ने बताया, रविवार को विभिन्न पैरा मेडिकल भर्तियों के लिए पेपर के दौरान कोटकपुरा के एक सेंटर में एक लड़की की जगह लड़का पेपर देने आया था.
यूनिवर्सिटी को शक हुआ तो बॉयोमीट्रिक डिवाइसेज की मदद से लड़के को पकड़ लिया. इससे पहले भी हमने एक केस पकड़ा था और अब यह नया केस सामने आया है. हमने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी है. आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी. हमने उस दिन का पेपर और उस लड़की का कैंसिल कर दिया है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







