
हाथरस में नूंह और रांची जैसी वारदात, लुटेरों ने चेकिंग कर रहे दो पुलिसवालों पर चढ़ा दी कार
AajTak
यूपी के हाथरस में नूंह और रांची जैसी वारदात सामने आई है. यहां लुटेरों ने चेकिंग कर रहे दो पुलिसवालों पर कार चढ़ा दी. घटना के बाद पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया है. वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है.
यूपी के हाथरस में अब नूंह और रांची जैसी वारदात सामने आई है. हाथरस जिले में शुक्रवार को लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक दारोगा और एक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ा दी गई. इस वारदात में दारोगा और पुलिसकर्मी को चोट आई है, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
बता दें कि जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड पर केशोपुर पुलिस चौकी है. इस चौकी पर एक बाइक सवार के साथ लूट और अभद्रता की सूचना मिली थी. इसके बाद चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और बैरियर लगाकर चेकिंग करने लगे. उसी समय आरोपियों की गाड़ी वहां आ गई. जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बैरियर तोड़ते हुए गाड़ी पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ा दी. इससे चौकी इंचार्ज और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद गाड़ी पास के खेत में जाकर फंस गई.
इस घटना को अंजाम देकर गाड़ी में मौजूद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना पर एसपी विकास कुमार वैध भी जिला अस्पताल पहुंचे. एसपी ने कहा कि कार में चार पांच लोग और सवार थे. ये सभी हसायन क्षेत्र के शराबी और आवारा टाइप के लोग हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
हरियाणा में डंपर चालक ने डीएसपी की कुचलकर कर दी थी हत्या
इससे पहले हरियाणा के तावडू (नूंह) में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की खनन माफिया ने मंगलवार दोपहर डंपर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. डीएसपी तावडू हिल इलाके में छापेमारी करने गए थे. उन्होंने अवैध तरीके से पत्थर लेकर आ रहे डंपर को हाथ देकर रोकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी की स्पीड तेज करते हुए ड्राइवर उन्हें कुचल दिया था.
घटना के वक्त डीएसपी सुरेंद्र सिंह का निजी स्टाफ और चार पुलिसकर्मी उनके साथ थे. घटनास्थल पर पहुंचे SHO ने बताया था कि डीएसपी सिर्फ स्टाफ के साथ गए थे. उनके साथ पुलिस फोर्स नहीं था. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया था कि डीएसपी अपने आधिकारिक वाहन के पास खड़े थे, उन्होंने लगभग 12:10 बजे अवैध खनन करने वाले एक वाहन को रुकने के लिए कहा तो डंपर चालक ने उन्हें रौंद दिया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











