
हाई कोर्ट बम धमकी के मामले में दिल्ली और मुंबई में एफआईआर दर्ज, मेल की जांच में जुटी पुलिस
AajTak
दिल्ली और मुंबई हाई कोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान में जुटी है. दोनों कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त जांच की जा रही है.
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बीती रात केस दर्ज होने के बाद अब साइबर सेल ईमेल के सोर्स और इसे भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है. इसी तरह मुंबई के बॉम्बे हाई कोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1) और 353(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी अब ईमेल की तकनीकी जांच कर रहे हैं.
पहले दिल्ली हाई कोर्ट को मिली धमकी
शुक्रवार सुबह दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक मेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज आया था. इसमें दावा किया गया कि जजों के चैंबर में विस्फोटक रखे गए हैं और जुमे की नमाज के बाद धमाका होगा. ईमेल सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं. कोर्ट परिसर तुरंत खाली कराया गया और सुनवाई कर रही कई बेंचों को बीच में रोकना पड़ा. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने घंटों तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
फिर बॉम्बे हाई को आया मेल
कुछ ही घंटे बाद बॉम्बे हाई कोर्ट को भी इसी तरह का मेल मिला. मुंबई पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए परिसर खाली कराया और तलाशी अभियान चलाया. वहां भी धमकी झूठी साबित हुई. घटनाओं के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने दिल्ली और महाराष्ट्र सरकारों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. दोनों राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को भी नोटिस जारी किया गया है.
बम की धमकियों का दौर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











