
हाई कोर्ट्स के चीफ जस्टिस और राज्यों के सीएम के सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री!
AajTak
सम्मेलन का आयोजन कार्यपालिका और न्यायपालिका के जरिए न्याय को सरल और सुविधाजनक बनाने की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया जा रहा है. इसमें न्याय प्रणाली के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर भी चर्चा की जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम पूरे 6 साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है. इसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमण भी शामिल रहेंगे. कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को CJI रमण और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि सम्मेलन कार्यपालिका और न्यायपालिका के जरिए न्याय को सरल और सुविधाजनक बनाने की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. इसमें न्याय प्रणाली के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर भी चर्चा की जाएगी.
इससे पहले यह सत्र 24 अप्रैल 2016 को आयोजित किया गया था. PMO के मुताबिक तब से लेकर अब तक सरकार ने 'ईकोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट' के तहत अदालती प्रक्रियाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार और डिजिटल प्रौद्योगिकी के एकीकरण के लिए कई पहल की हैं.
सम्मेलन में योगी उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई सहित कई मुख्यमंत्रियों शामिल होंगे. सम्मेलन के एजेंडे में CJI एनवी रमणा ने 'अदालतों में बुनियादी सुविधाओं के विकास' के प्रस्ताव को शामिल करने के लिए कहा था, जिसे एजेंडा का हिस्सा बनाया गया है.
इसके अलावा एजेंडे में मुख्य तौर पर अदालतों में रिक्त पद भरना, मामलों की पेंडेंसी में कमी, कानूनी सहायता सेवाएं, भविष्य का रोड मैप, ई-कोर्ट चरण तीन की कल्पना सहित कई मुद्दे शामिल हैं. उद्घाटन के बाद, कई सत्र आयोजित किए जाएंगे. यहां मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश एजेंडों पर चर्चा कर आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगे.
बता दें कि आमतौर पर इस तरह के सम्मेलन हर 2 साल में होते हैं. लेकिन शनिवार को होने वाला सम्मेलन अप्रैल 2016 के 6 साल बाद आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले इसे 2015 और 2013 को भी आयोजित किया गया था. बता दें कि CJI रमणा ने कुछ महीने पहले अदालतों के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय न्यायिक अवसंरचना प्राधिकरण (NJIAI) की स्थापना का प्रस्ताव सरकार को भेजा था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









