
हाईवे पर खड़े खराब कंटेनर को ठीक कर रहे थे मैकेनिक, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत
AajTak
मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसे में तीन मैकेनिक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हाईवे पर खड़े खराब कंटेनर को सतना से आए पांच मैकेनिक ठीक कर रहे थे. तभी ब्रेक फेल होने से ट्रक ने उस कंटेनर को टक्कर मार दी.
रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे-30 में हुए ट्रक और कंटेनर के बीच हुए टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.
हाईवे पर एक कंटेनर खड़ा था. उसे सतना से आए पांच मैकेनिक ठीक कर रहे थे. तभी ट्रक ने उस कंटेनर को टक्कर मार दी और सभी मैकेनिक पहिये में फंस गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. दुर्घटना के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस क्रेन लेकर घटनास्थल पर पहुंची. जहां हाईवे में खड़े दोनों दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर और ट्रक को साइड में कराते हुए यातायात बहाल करा दिया गया है. साथ ही आरोपी ट्रक को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की वजहों को तलाशा जा रहा है.
हादसे के बाद दोनों घायलों में सुरेन्द्र यादव (38) निवासी अंबेडकर नगर और पंकज यादव (20) निवासी अंबेडकर नगर को सोहागी पुलिस की मदद से त्योंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन दोनों के पैर गंभीर रूप से छतिग्रस्त थे. ऐसे में परिजन अपने स्तर से रेफर कराते हुए प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज ले गए है.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






