
हाईकोर्ट ने दिल्ली चुनाव आयोग से पूछा, MCD Election में EVM के साथ VVPAT का इस्तेमाल क्यों नहीं ?
AajTak
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने हाईकोर्ट में कहा है कि वीवीपैट के जरिए ईवीएम में डाले गए वोट के वेरिफिकेशन अनिवार्य करने को राष्ट्रीय राजधानी में भी पालन होना चाहिए. बिना वीवीपैट के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल तो घोषणापत्र की भावना के खिलाफ और संविधान की ओर से दी गई शक्ति का दुरुपयोग है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर पूछा है कि आखिर दिल्ली के स्थानीय निकाय के चुनाव में मतदान के लिए ईवीएम के साथ वीवीपीएटी का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहा?
दिल्ली विधान सभा में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ये अर्जी लगाई है. उन्होंने इसमें कहा है कि वीवीपैट के जरिए ईवीएम में डाले गए वोट के वेरीफिकेशन को अनिवार्य किए जाने से राष्ट्रीय राजधानी में भी उसका पालन होना चाहिए. मतदान के लिए बिना वीवीपैट के ईवीएम का इस्तेमाल करना तो घोषणापत्र की भावना के खिलाफ और संविधान की ओर से प्रदत्त शक्ति का दुरुपयोग है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट राहुल मेहरा ने दलील दी कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं उनसे ईवीएम और वीवीपैट मशीनें दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए ली जा सकती हैं. वहां तो जिन बूथ या चुनाव क्षेत्र के चुनाव को इलेक्शन पेटिशन के जरिए हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी उनकी ही ईवीएम और वीवीपीएटी को सुरक्षित रखा जाएगा. बाकी को एक निश्चित अवधि के बाद फिर से इस्तेमाल में लाया जा सकता है ! इस मामले में याचिकाकर्ता पोल वॉच डॉग ने एक चिट्ठी के हवाले से बताया कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों को फिर से एक करने की कवायद की जा रही है. इसीलिए दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले गए हैं.
कैसे काम करती है वीवीपैट ?
जब हम चुनाव में ईवीएम में बटन दबाकर किसी कैंडिडेट के लिए वोट करते हैं तो वीवीपैट से एक पर्ची निकलती है. वीवीपैट से निकले इस पर्ची पर उम्मीदवार का नाम और उसका चुनाव चिह्न होता है. इससे यह पता चलता है कि आपका वोट किस कैंडिडेट को गया है. एक वोटर 7 सेकेंड तक इस पर्ची को देख सकता हैं. फिर यह सीलबंद बॉक्स में गिर जाती है. वीवीपैट की इस पर्ची को सिर्फ पोलिंग अधिकारी ही देख सकता हैं. चुनाव की मतगणना के समय कोई विवाद होने पर इन पर्चियों की भी गणना की जा सकती है.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






