
हाइब्रिड गांजा केस: कोच्चि में फिल्म मेकर खालिद रहमान और अशरफ हम्जा गिरफ्तार, फिर मिली जमानत
AajTak
कोच्चि में एक्साइज विभाग ने फिल्म निर्माता खालिद रहमान और अशरफ हम्जा समेत तीन लोगों को हाइब्रिड गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में 1.63 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद हुआ. हालांकि, पूछताछ के बाद तीनों को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया.
कोच्चि के एक अपार्टमेंट से मशहूर फिल्म निर्देशक खालिद रहमान और अशरफ हम्जा समेत तीन लोगों को एक्साइज विभाग ने गिरफ्तार किया है. इन पर हाइब्रिड गांजा रखने का आरोप लगा है. तीसरे व्यक्ति की पहचान शालिफ मोहम्मद के रूप में हुई है, जो दोनों डायरेक्टर्स का करीबी दोस्त बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, एक्साइज टीम ने मौके से 1.63 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद किया है. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद तीनों को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया. दरअसल, एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपार्टमेंट में नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया जा रहा है.
इसके बाद देर रात छापेमारी की गई, जहां तीनों को गांजा के साथ पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि जिस अपार्टमेंट से गिरफ्तारी हुई, वह फिल्म इंडस्ट्री के एक चर्चित सिनेमैटोग्राफर का है.
यह भी पढ़ें: Hyderabad: फार्महाउस में बर्थडे पार्टी की आड़ में हो रहा था मुजरा, गांजा और शराब बरामद, 13 युवक और 6 युवतियां अरेस्ट
प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से गांजा का सेवन करते आ रहे हैं. एक्साइज अधिकारियों के अनुसार, वे फिल्म से जुड़ी एक मीटिंग के लिए अपार्टमेंट में एकत्र हुए थे. पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि गांजा का सेवन उनकी आदत में शामिल है. अब हम उनकी दी गई जानकारी के आधार पर सप्लायर के बारे में भी जांच करेंगे.
खालिद रहमान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Alappuzha Gymkhana के अलावा Thallumala और Unda जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. वहीं, अशरफ हम्जा ने Thamaasha और Bheemante Vazhi जैसी सराही गई फिल्मों का निर्देशन किया है. फिलहाल एक्साइज विभाग इस मामले में आगे की जांच कर रहा है और जल्द ही सप्लाई चैन के बारे में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








