
हाइट इतनी ज्यादा कि डेटिंग के लिए लड़के नहीं मिलते! कहानी 'दुनिया की सबसे लंबी मॉडल' की
AajTak
रूसी मॉडल (Russian Model) एकातेरिना लिसिना फ्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं. रिटायरमेंट के बाद वो मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं.
रूसी मॉडल (Russian Model) एकातेरिना लिसिना (Ekaterina Lisina) अपनी हाइट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. एकातेरिना 6 फीट 9 इंच लंबी हैं. अपनी हाइट की बदौलत उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) भी बनाया है. हालांकि, इस हाइट ने उनकी लव लाइफ को भी प्रभावित किया है. कैसे, आइए जानते हैं खुद रूसी मॉडल एकातेरिना की जुबानी...
बता दें कि 34 साल की एकातेरिना लिसिना को 'दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली महिला' माना जाता है, जिस कारण उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी 6 फीट 9 इंच की असामान्य लंबाई लव लाइफ पर असर डालती है.
'डेली स्टार' के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अपनी हाइट के बराबर पार्टनर मिलना मुश्किल हो गया. कई बार लंबी हाइट के कारण उन्हें विषम परिस्थियों से भी गुजरना पड़ता है. बकौल एकातेरिना- "रिश्ते में हाइट मायने नहीं रखती, यह बात समझनी चाहिए."
वो कहती हैं कि लड़के की हाइट कम होने और लड़की की बहुत अधिक होना लोग सही नहीं मानते. हालांकि, वो खुद से 1 फुट छोटे हाइट के लड़के तक से डेटिंग करने को तैयार रहती हैं, लेकिन इससे छोटे लड़के से नहीं. एकातेरिना डेटिंग एप्स से लड़कों से मिलना पसंद करती हैं.
रूसी मॉडल एकातेरिना लिसिना फ्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं. रिटायरमेंट के बाद वो मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं. उनके माता-पिता भी अच्छी खासी हाइट वाले हैं. एकातेरिना के पैरेंट्स 6 फीट 2 इंच के हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











