
'हां, मैंने जुर्म किया है...', पढ़ें- BSP से सस्पेंड होने के बाद मायावती के लिए क्या बोले सांसद दानिश अली
AajTak
बसपा ने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया. बसपा ने कई बार दानिश अली को हिदायत भी दी थी और कहा था कि पार्टी उनके मुद्दे पर उनके साथ है. बावजूद इसके दानिश अली लगातार कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी थी.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सांसद दानिश अली को पार्टी से संस्पेंड कर दिया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. दरअसल, संसद में रमेश बिधूड़ी द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने के बाद दानिश अली से मिलने राहुल गांधी पहुंचे थे. इसके बाद वह कई मौके पर संसद में कांग्रेस के साथ खड़े नजर आए. इसके बाद बसपा ने उन्हें हिदायत भी दी थी.
अब इसको लेकर दानिश अली की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने शनिवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इन आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि आज मुझे करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि मुझे बहुजन समाज पार्टी से पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित कर दिया गया है. इस पर मैं इतना ही कहूंगा कि बहन मायावती जी का मैं शुक्रगुजार रहूंगा कि उन्होंने मुझे बसपा का टिकट देकर लोकसभा का सदस्य बनने में मेरी मदद की. बहनजी ने मुझे बसपा लोकसभा में संसदीय दल का नेता भी बनाया. मुझे सदैव उनका असीम स्नेह और समर्थन मिला है. उनका आज का फैसला जरूर दुर्भाग्यपूर्ण है.
दानिश अली ने कहा कि मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ बसपा को मजबूत करने का प्रयास किया और कभी भी किसी प्रकार का पार्टी विरोधी काम नहीं किया. इस बात की गवाह मेरे अमरोहा की जनता है. मैंने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध जरूर किया और आगे भी करता रहूंगा. चंद पूंजीपतियों द्वारा जनता की संपत्तियों की लूट के खिलाफ मैंने आवाज उठाई है और आगे भी उठाता रहूंगा क्योंकि यही सच्ची जन सवेना है. यदि ऐसा करना जुर्म है तो मैंने जुर्म किया है और मैं इसकी सजा भुगतने के लिए तैयार हूं. अमरोहा की जनता को मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि आपकी सेवा में मैं हमेशा हाजिर रहूंगा.
दानिश अली ने कहा कि मैं जिस दिन से सांसद चुना गया, पहले दिन से मैंने जनता के हित और पार्टी की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए संसद के अंदर मैंने इस देश के शोषित-वंचित पीड़ित समाज की, किसान, पिछड़े वर्ग की जुबान बनने का काम किया. अगर ये सब पार्टी विरोधी है तो मुझे पता नहीं. कहीं भी कोई अन्याय होता है तो उसके खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद करने का काम किया और आगे भी करता रहूंगा.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







