
हांगकांग अग्निकांड से हम क्या सीख सकते हैं? हाई राइज बिल्डिंग्स पर एक्सपर्ट्स के क्या सुझाव हैं
AajTak
हांगकांग की इमारत में लगी आग ने पुरी दुनिया के लोगों को हिलाकर रख दिया. खासतौर पर वो लोग जो हाइराइज इमारतों में रहते हैं उनके लिए ये बड़ा सबक है कि हम खुद को कैसे ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखें
हांगकांग, वह शहर जहां की चमचमाती इमारतें आसमान से बातें करती हैं, जिसकी खूबसूरती देखने दुनिया भर से लोग आते हैं. आज उसी शहर पर मातम का गहरा साया है. ताई पो जिले के वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बुधवार को लगी आग ने इस शहर को हिलाकर रख दिया है.
सड़कों पर अब लोगों का शोर नहीं, बल्कि एंबुलेंस के सायरन की चीख है. हर तरफ धुएं का गुबार और एक अजीब सी खामोशी पसरी है, जो दिल को चीरकर रख देती है. सालों से तिनका-तिनका जोड़कर जिस इमारत को लोगों ने अपना 'घर' बनाया था, वह उनकी जीती-जागती चिता बन गई.
हादसे के चंद मिनट पहले इन ऊंची इमारतों के भीतर, लोग हंसते-खिलखिलाते अपने भविष्य की प्लानिंग कर रहे होंगे, लेकिन तभी उनकी आवाजें दर्दनाक चीखों में बदल गईं. वो चीखें जो आग की भयानक गर्मी में दफ्न हो गईं. लोग अपनी एक-एक सांस के लिए तड़पते रहे और दम तोड़ गए. 100 से अधिक जिदगियां उस धुएं में हमेशा के लिए खो गईं, और जो लोग बच पाए वो अब अस्पतालों में हैं, उनकी आंखों में जिदगी भर का ऐसा जख्म है, जिसे समय भी शायद न भर पाए.
यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखें हांगकांग की विनाशकारी आग, कैसे धू-धू कर जल उठीं मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स
हांगकांग की आग से दुनिया भर में दहशत
इस जलती हुई, कालिख पुती इमारत की तस्वीर दुनिया के जिस कोने में भी पहुंची, उसने लोगों को भीतर तक दहला दिया. हांगकांग की इस त्रासदी ने केवल ईंटों और कंक्रीट को नहीं जलाया है, बल्कि इसने दुनिया भर के लोगों को असुरक्षा और गहरी निराशा की जलन महसूस कराई है. यह खतरा हर वो शख्स महसूस कर रहा है जो ऐसी इमारतों में रहता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










