
हवा हवाई हो गये हवाई अड्डे! बीजेपी के निर्माण कार्यों और विकास परियोजनाओं पर बरसे अखिलेश यादव
ABP News
UP News: सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा मंदिर से लेकर संसद तक की छतें टपक रही हैं. सड़के बदहाल हैं, बीजेपी के बनाएं एक्सप्रेसवे लागत व कमीशनखोरी का रिकॉर्ड बना रहे हैं.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और यूपी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निर्माण कार्यों और विकास परियोजनाओं को लेकर तीखा हमला बोला है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार में कई सरकारी योजनाएं और निर्माण कार्य गुणवत्ता के अभाव और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"हवा हवाई हो गये हवाई अड्डे! दरअसल बीजेपी राज में कोई भी योजना या निर्माण सिर्फ सरकारी खजाने से पैसे निकालने का जरिया होता है, जिससे भ्रष्टाचार को मुखौटा पहनाया जा सके. इसीलिए भाजपा की बनाईं, पानी की टंकियाँ गिर रही हैं या उनसे धारावाहिक धारा फूट रही है. मंदिर से लेकर संसद तक की छतें टपक रही हैं. सड़के बदहाल हैं, बीजेपी के बनाएं एक्सप्रेसवे लागत व कमीशनखोरी का रिकॉर्ड बना रहे हैं. रेलवे स्टेशन की दीवारें धराशायी हो रही हैं, एयरपोर्ट के शेड्स गिर जाते हैं या उनके बंद होने की खबरें आ रही हैं.
विनाश की गति अपरंपार, डबल इंजन का भ्रष्टाचार- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाइयों और उनेक ठेकेदारों का गुप्त नारा है, पैसा बँटा, बजट सफा. बीजेपी की तथाकथित डबल इंजन सरकार को अपना प्रचार बदल कर लिखना चाहिए. विनाश की गति अपरंपार, डबल इंजन का भ्रष्टाचार.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












