
हवा से बातें कर रही थी कार, तभी सो गया ड्राइवर, VIDEO में देखें क्या हुआ?
AajTak
टेस्ला की ऑटो पायलट मोड कार (Tesla Autopilot Mode Car) की वजह से शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे एक शख्स की जान बाल-बाल बच गई. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो कि नॉर्वे का बताया जा रहा है.
दुनिया भर में सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना है. हालांकि, हाईटेक टेक्नोलॉजी ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले एक ड्राइवर की जान बचा ली. जी हां, टेस्ला कार (Tesla Car) ने नशे में धुत एक ड्राइवर को जिंदा बचा लिया, जो कि ड्राइविंग के दौरान बेहोश हो गया था. (सभी सांकेतिक फोटो- गेटी) दरअसल, टेस्ला की ऑटो पायलट मोड कार (Tesla Autopilot Mode Car) की वजह से शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे एक शख्स की जान बाल-बाल बच गई. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो कि नॉर्वे का बताया जा रहा है. AustinTeslaClub द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में, एक बेहोश ड्राइवर चलती कार के अंदर देखा जा सकता है. दो मिनट की क्लिप में नजर आ रहा है कि कैसे ऑटो-पायलट मोड की वजह से Tesla Car अपने आप धीमी हो जाती है और अंत में कार को रुक जाती है. Tesla owner in Norway suffers unconsciousness while driving, Tesla autopilot detects it, slows, comes to a stop so EMS can help @elonmusk @Tesla ❤️🩹🚑pic.twitter.com/kl1CEeiHDi
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










