
हवाला से लेन-देन, UAE में शानदार जश्न... महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में ED की रडार पर ये 34 फिल्मी हस्तियां
AajTak
पिछले साल 18 सितंबर की उस सक्सेस पार्टी और फिर इसी साल फरवरी में सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल होने वाले सेलेब्स की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. इनकी लिस्ट बढ़ती जा रही है. ये वो लोग हैं, जिन्हें 18 सितंबर की पार्टी में शामिल किया गया था और उन्हें भुगतान किया गया था.
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 'महादेव गेमिंग-बेटिंग ऐप' केस में अब बहुत से गायक और फिल्मी सितारे प्रवर्तन निदेशायल (ED) के रडार पर आ गए हैं. गुरुवार को इस मामले में रणबीर कपूर के अलावा हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और हिना खान का नाम भी सामने आया था. और उससे पहले कई कलाकारों के नाम भी उजागर हुए थे. लेकिन शुक्रवार को गायकों और कलाकारों की एक ऐसी लंबी लिस्ट सामने आई है, जिनसे प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) की टीम पूछताछ कर सकती है.
इस लिस्ट में वो तमाम नाम हैं, जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में 18 सितंबर 2022 को आयोजित एक बड़े जश्न में शिरकत की थी. दरअसल, उस जश्न में शिरकत करने वाले तमाम लोग अब प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) के रडार पर हैं. यूएई में आयोजित उस समारोह में शामिल होने वाले जिन कलाकारों के नाम सामने आए हैं, वो कुछ तरह से हैं-
01. रफ़्तार 02. एम्सी दीप्ति साधवानी 03. सुनील शेट्टी (वहां पहुंचे लेकिन दिखाई नहीं दिए) 04. सोनू सूद (अपीयर) 05. संजय दत्त (अपीयर) 06. हार्डी संधू 07. सुनील ग्रोवर 08. सोनाक्षी सिन्हा 09. रश्मिका मंधाना 10. सारा अली खान 11. गुरु रंधावा 12. सुखविंदर सिंह 13. टाइगर श्रॉफ 14. कपिल शर्मा 15. नुसरत बरूचा 16. डीजे चेतस 17. मलायका अरोड़ा 18. नोरा फतेही 19. अमित त्रिवेदी 20. मौनी रॉय 21. आफताब शिवदासानी 22. सोफी चौधरी 23. डेज़ी शाह 24. उर्वशी रौतेला 25. नरगिस फाखरी 26. नेहा शर्मा 27. इशिता राज 28. शमिता शेट्टी 29. प्रीति झंगियानी 30. स्नेहा उल्लाल 31. सोनाली सहगल 32. इशिता दत्ता 33. एलनाज 34. जॉर्जिया एंड्रियानी (अरबाज़ खान की गर्लफ्रेंड)
पिछले साल 18 सितंबर की उस सक्सेस पार्टी और फिर इसी साल फरवरी में सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल होने वाले सेलेब्स की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. इनकी लिस्ट बढ़ती जा रही है. ये वो लोग हैं, जिन्हें 18 सितंबर की पार्टी में शामिल किया गया था और उन्हें भुगतान किया गया था. इस तरह के बॉलीवुड के सेलेब्स की कुल संख्या 70 से अधिक हो गई है. कुछ ने शो और प्रमोशन के लिए एग्रीमेंट पर साइन किए थे. फिर कुछ रकम कैश और कुछ रकम चेक के जरिए ली थी, जबकि इनमें से कईयों ने हवाला चैनल के ज़रिए भी कैश लिया था.
ये तो बात रही, साल 2022 के जश्न की. अब बात फरवरी 2023 में की गई एक शादी की. ये कोई आम शादी नहीं थी. बल्कि एक शाही शादी थी. महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी, जो संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी. इसके लिए वहां एक आलीशान इवेंट आयोजित किया गया था. जिसका वीडियो भारतीय एजेंसियों के हाथ लगा है. उस शादी समारोह में कई बॉलीवुड गायकों और अभिनेताओं को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था. आरोप है कि उन कलाकारों और इस पूरे आयोजन के लिए हवाला के ज़रिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया था.
ईडी ने इस सिलसिले में भोपाल, मुंबई और कोलकाता में कई ठिकानों पर तलाशी ली और इसी दौरान बहुत सी अहम बातों को खुलासा भी किया. ईडी को पता चला कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने UAE में अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया है. वो दोनों अचानक अपनी अवैध तरीके से कमाई गई दौलत का खुलेआम प्रदर्शन करने लगे हैं. फरवरी 2023 में सौरभ चंद्राकर की शादी के लिए महादेव एप के प्रमोटरों ने लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे. परिवार के सदस्यों को नागपुर से यूएई तक ले जाने के लिए निजी जेट किराए पर लिए गए थे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







