
'हवन से कोरोना भागेगा' कहने वाली मंत्री उषा ठाकुर बोलीं- प्रज्ञा सिंह सही, गोमूत्र से कैंसर भी ठीक होता है
Zee News
संस्कृति मंत्री ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि गोबर के कंडों से हवन करने पर 12 घंटों के लिए कोरोना वातावरण से दूर रहता है. उन्होंने इस हवन का तरीका भी बताया था.
बड़वानीः मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म विकास मंत्री उषा ठाकुर (Minister of Tourism, Culture and Spirituality) एक बार फिर चर्चा में हैं. पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि गोबर के कंडों के इस्तेमाल से कोरोना दूर होगा. अब इस बार फिर उन्होंने बयान देते हुए भोपाल (Bhopal) से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह (BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur) के गोमूत्र से कोरोना ठीक करने वाले कथन का समर्थन किया. बड़वानी गई थीं संस्कृति मंत्री राज्य की संस्कृति मंत्री इन दिनों कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के काम को परखने के लिए बड़वानी जिला पहुंची थीं. यहां उन्होंने भोपाल से बीजेपी सासंद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का समर्थन किया. बीजेपी सांसद ने कुछ समय पहले कहा था कि गोमूत्र पीने से कोरोना छू भी नहीं सकेगा, वो खुद भी प्रतिदिन इसका सेवन करती हैं. इसी पर संस्कृति मंत्री ने दावा किया कि गाय के मूत्र से कई तरह के लाभ मिलते हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









