
हल्ला बोल: लोकतंत्र बनाम 'परिवार' तंत्र! संविधान दिवस पर सियासत, पीएम मोदी का भ्रष्टाचार पर प्रहार
AajTak
लोकतंत्र बनाम परिवार तंत्र! शुक्रवार को संसद भवन में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लेकिन कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने आयोजन का बहिष्कार कर दिया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर विपक्ष पर वार किए. परिवारवाद से लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा. प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए भ्रष्टाचार के गुनाहगार करार दिए गए लालू जैसे नेताओं पर भी हमला किया. पीएम ने संविधान निर्माण का जिक्र करते हुए इशारों में विपक्ष की रणनीति पर हमला बोला. प्रधानमंत्री के हमलों के बाद विपक्ष आगबूबला है. देखें हल्ला बोल.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











