
हर 10 नए बंधक छोड़ने पर एक दिन का सीजफायर... डील के बाद नेतन्याहू ने हमास को दिया नया ऑफर
AajTak
इसी बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के सामने नई शर्त रखी है. नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि हर अतिरिक्त दस बंधकों की रिहाई के बदले एक अतिरिक्त दिन सीजफायर होगा.
इजरायल और गाजा के बीच सीजफायर पर बात बन गई है. इस सीजफायर के बदले हमास द्वारा इजरायल से बंधक बनाए गए करीब 50 लोगों को रिहा किया जाएगा. जबकि इजरायल अपनी जेलों में बंद करीब 150 फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा. साथ ही इजरायल गाजा में अधिक मानवीय सहायता की अनुमति देगा. हालांकि, यह सीजफायर और बंधकों की रिहाई शुक्रवार तक टल गई है.
इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के निदेशक तजाची हानेग्बी ने बुधवार को कहा, बंधकों की रिहाई पर हम आगे बढ़ रहे हैं. रिहाई की शुरुआत पक्षों के बीच मूल समझौते के अनुसार होगी. हालांकि, यह शुक्रवार से पहले शुरू नहीं होगी.
समझौते के मुताबिक, हमास चार दिन में 50 बंधकों को रिहा करेगा, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल होंगी. वहीं, हर इजरायली बंधक के बदले इजरायल अपने जेलों में बंद 3 फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा. यानी कुल 150 फिलिस्तीनियों को रिहा किया जाएगा. हमास द्वारा रिहा करने वाले बंधकों में 3 अमेरिकी भी शामिल होंगे. दोनों ओर से और बंधकों के रिहा होने की भी उम्मीद है. नेतन्याहू ने हमास के सामने रखी नई शर्त
इसी बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के सामने नई शर्त रखी है. नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि हर अतिरिक्त दस बंधकों की रिहाई के बदले एक अतिरिक्त दिन सीजफायर होगा. यदि बंधकों की रिहाई का पहला चरण योजना के अनुसार चलता है, तो हमास द्वारा लगभग 20 और बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा और युद्ध विराम को भी आगे बढ़ा दिया जाएगा.
हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था. इन हमलों में 1400 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि हमास के लड़ाकों ने इजरायल से 240 लोगों को बंधक बना लिया था. इन्हें गाजा में रखा गया है. हमास ने अब तक 4 बंधकों को रिहा किया है. जबकि एक इजरायली सैनिक को IDF ने रेस्क्यू किया है. इजरायल का दावा है कि दो बंधकों के शव अल शिफा अस्पताल के पास बरामद हुए हैं.
बंधकों की अदला-बदली की निगरानी के लिए दोहा में एक ऑपरेशन सेंटर बनाया जा सकता है. गाजा में हमास बंधकों को रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय कमेटी को सौंपेगा. इसके बाद इन्हें इजरायली रक्षा बलों को सौंपा जाएगा. रिहा होने वाले अधिकांश फिलिस्तीनी कैदी इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में रहेंगे, हालांकि कुछ गाजा भी जाएंगे.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









