
'हर साल एक नया पीएम...', भारत पर कुछ ऐसा बोल गए ट्रंप, मेंटल हेल्थ पर उठे सवाल
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच कन्फ्यूज हो गए. उन्होंने दावा किया कि भारत में हर साल प्रधानमंत्री बदल जाता है. सोशल मीडिया ने ट्रंप की भूल पकड़ी और उन्हें बताया कि भारत नहीं, पाकिस्तान में 1947 से 29 प्रधानमंत्री बदले हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एक बार फिर दो देशों के बीच कन्फ्यूज हो गए. उन्होंने जहां पाकिस्तान का जिक्र करना था, वहां भारत का जिक्र कर दिया. उनकी इस गलती ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, लेकिन उसके बाद जो कहा, वह उनकी भूल को उजागर करता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मोदी एक महान व्यक्तित्व हैं. वह मुझसे प्यार करते हैं.' फिर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, 'लेकिन प्यार शब्द को गलत मत समझना, मैं उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता.' इसके बाद आया वह बयान जो मीम मैटेरियल बन गया. ट्रंप ने कहा, 'मैंने भारत को सालों से देखा है. यह एक अद्भुत देश है और हर साल नया नेतृत्व आता रहता है. मेरे दोस्त अब लंबे समय से नेतृत्व में हैं.'
इंटरनेट यूजर्स ने सुधारी ट्रंप की गलती
सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत डीकोड कर लिया कि ट्रंप पाकिस्तान की बात कर रहे थे, लेकिन गलती से उसकी जगह भारत का नाम ले लिया. पाकिस्तान में 1947 से अब तक 29 प्रधानमंत्री बदल चुके हैं. कोई भी पीएम अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है. दूसरी ओर भारत में 2014 से नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार के प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह एक दशक (2004-2014) तक भारत के प्रधानमंत्री रहे.
यह भी पढ़ें: अल्बानियाई PM ने डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, मैक्रों और अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने लगाया ठहाका- VIDEO
ट्रंप का बयान पाकिस्तान पर बिल्कुल फिट बैठता है. 1947 में भारत के बंटवारे से पैदा हुए इस देश में 29 प्रधानमंत्री हुए हैं. 1993 में तो 12 महीनों में पांच अलग-अलग प्रधानमंत्रियों ने शपथ लिया था. अधिकांश को भ्रष्टाचार के आरोपों, सैन्य तख्तापलट, इस्तीफे या अविश्वास प्रस्ताव से हटाया गया. अभी हाल में इमरान खान को विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर प्रधानमंत्री पद से हटाया था. जबकि लियाकत अली खान की पद पर रहते हुए हत्या हो गई थी.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








