
हर्ष गुजराल से ज्यादा पैसे कमाते हैं फराह खान के कुक दिलीप? कॉमेडियन ने ली चुटकी
AajTak
फराह और दिलीप जैसे ही हर्ष गुजराल के घर में घुसे, हर्ष ने दिलीप की उम्र पूछी, फिर 41 साल के दिलीप के पैर छुए. हर्ष ने मजाक में कहा, 'पता है मैंने उनके पैर क्यों छुए और उम्र क्यों पूछी? यूट्यूब पर हमने जो 10 साल में किया, दिलीप भाई ने वो एक साल में कर लिया है.'
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर एक और व्लॉग लेकर वापस आ गई हैं. इस बार फराह और उनके कुक दिलीप, मुंबई में स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल के घर पहुंचे. हर्ष की महंगी स्नीकर (जूते) कलेक्शन से लेकर दिलीप की कमाई तक की बातें इस एपिसोड में हुईं. फराह का पूरा व्लॉग वीडियो हंसी-मजाक से भरा हुआ है.
फराह और दिलीप जैसे ही हर्ष गुजराल के घर में घुसे, हर्ष ने दिलीप की उम्र पूछी, फिर 41 साल के दिलीप के पैर छुए. हर्ष ने मजाक में कहा, 'पता है मैंने उनके पैर क्यों छुए और उम्र क्यों पूछी? यूट्यूब पर हमने जो 10 साल में किया, दिलीप भाई ने वो एक साल में कर लिया है.'
महंगे जूतों के शौकीन हैं हर्ष गुजराल
स्टैंड-अप कॉमेडियन ने फिर फराह खान के साथ किए गए टीवी शो ‘मैडनेस’ की यादें ताजा कीं. उन्होंने बताया, 'फराह मैम ब्रेक और लंच टाइम में सबके लिए स्वादिष्ट खाना लाती थीं. हम सब सोचते थे कि वो बहुत अच्छी औरत हैं. लेकिन अब मुझे पता चला कि वो असल में उनके यूट्यूब चैनल के लिए ट्रायल था.'
कोरियोग्राफर ने फिर हर्ष गुजराल के माता-पिता से बात की और उनके बचपन की शरारतों की कहानियां सुनीं. घर का टूर देते हुए और अपनी स्नीकर कलेक्शन दिखाते हुए कॉमेडियन ने बताया कि एक्टर विक्की कौशल भी कहते हैं कि हर्ष और उनके चेहरे मिलते-जुलते हैं. जब विक्की कौशल ने हर्ष को नए घर की बधाई दी, तो हर्ष ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था, 'थैंक यू, आधा तो आपकी वजह से ही बना है.'
दिलीप से कम है कॉमेडियन की सैलरी?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












