
हरियाणा: सीएम ऑफिस को उड़ाने की धमकी, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड के साथ पहुंची पुलिस
AajTak
हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस सहित कई सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. धमकी भरी कॉल मिलते ही हरियाणा सचिवालय और सीएम रेजिडेंस की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी गई. बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं. पुलिस कॉल की जांच कर रही है.
हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. चंडीगढ़ पुलिस को एक थ्रेट कॉल के जरिए यह धमकी दी गई, जिसके बाद हरियाणा सचिवालय और सीएम रेजिडेंस की सुरक्षा तुरंत कड़ी कर दी गई है.
सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस, सीआईडी, सीआईएसएफ और चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर आ गईं. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ सभी संवेदनशील स्थलों की तलाशी ली जा रही है. मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय परिसर में गहन जांच चल रही है.
यह भी पढ़ें: जयपुर के SMS स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में किया गया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र
फिलहाल, धमकी की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है. कॉल की लोकेशन और कॉलर की पहचान के लिए टेक्निकल सर्विलांस शुरू कर दिया गया है.
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में बम की धमकी
बता दें कि इससे पहले 22 मई को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इस सूचना के बाद कोर्ट परिसर को दोपहर 2 बजे तक के लिए खाली करा दिया गया और सभी कोर्ट की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










