
हरियाणा सरकार ने चला बड़ा चुनावी दांव, सभी फसलों को अब MSP पर खरीदने का ऐलान
AajTak
अब हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगा।किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा. कांग्रेस का कोरा झूठ और MSP को लेकर बहकाने की राजनीति अब किसान भाइयों के सामने है.
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में जनसभा की और इस दौरान उन्होंने अभी तक के अपने कामकाज को भी लोगों के सामने रखा. सीएम सैनी ने इस दौरान बड़ी घोषणाएं की और कहा कि, हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगी. किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा.
क्या बोले सीएम नायब सिंह सैनी? सीएम सैनी ने कहा कि अब तक 14 फसल हम एमएसपी पर खरीदते रहे हैं, लेकिन अब से 10 नई यानी कुल 24 फसलें हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीदेगी. इन 24 फसलों को केंद्र सरकार भी MSP पर खरीदती है. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में जनसभा की. अपनी रैली को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि, कुरुक्षेत्र में उमड़ा जन सैलाब और आपका समर्थन हमारी नीतियों पर आपके भरोसे का प्रतीक है.
हर फसल के लिए MSP 'इस पावन मौके पर हमने हरियाणा के किसानों के लिए कई युगांतरकारी घोषणाएं की हैं जिनमें सबसे प्रमुख घोषणा ये है कि अब हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगा. किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा.'
कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस का कोरा झूठ और MSP को लेकर बहकाने की राजनीति अब किसान भाइयों के सामने है. देश भर में जहां भी कांग्रेस की सरकार हैं वहां सिर्फ वही दो फसलें MSP पर खरीदी जाती हैं जिनका पैसा एफसीआई के माध्यम से केंद्र सरकार देती है. हरियाणा का हमारा किसान कांग्रेस के झूठ और बहकावे में आने वाला नहीं है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, किसान हित मैं घोषणा करता हूँ ट्रांसफार्मर बदलने पर खर्चा प्रदेश के किसान भाइयों से नहीं लिया जाएगा.
पीएम मोदी के लिए कही ये बात उन्होंने यह भी कहा कि, पिछले 10 वर्षों का हमारा ट्रैकरिकॉर्ड बताता है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने जो ऐतिहासिक किसान हितैषी और हर वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठाए हैं उसका कोई दूसरा उदाहरण देश भर में नहीं मिलता.
हरियाणा में होने हैं विधानसभा चुनाव बता दें कि हरियाणा में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर बीजेपी मैदान में उतर गई है. बीजेपी ने X पर पोस्ट में कहा कि 'रविवार को धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र से थानेसर विधानसभा की "म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा" रैली के माध्यम से विधानसभा चुनावों के लिए तीसरी बार विजय का शंखनाद हरियाणा बीजेपी ने कर दिया है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








