
हरियाणा: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों को बुलाया गया दिल्ली, क्रॉस वोटिंग का खतरा
AajTak
राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के समय पिछले बार की तरह कोई गलती न हो इसके लिये कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा के सभी विधायकों को दिल्ली तलब कर लिया है.
हरियाणा में पिछली बार राज्यसभा की सीट का परिणाम सभी को याद है, जिसमें इनेलो की तरफ से आरके आनंद तो निर्दलीय और भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा के बीच कड़ी टक्कर हुई थी. कांग्रेस के 16 वोट निरस्त होने की वजह से सुभाष चंद्रा को सीट पर जीत मिली थी. गौरतलब है कि 2016 के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों के पेन की स्याही बदलने की वजह से 16 वोट निरस्त हो गए थे और सुभाष चंद्रा जीत गए थे. इस बार सुभाष चन्द्रा राजस्थान के रास्ते ऊपरी सदन में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं पिछले बार की तरह कोई गलती न हो इसके लिये कांग्रेस आलाकमान ने सभी पार्टी विधायकों को दिल्ली तलब कर लिया है.
गुरुवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल की अगुआई और भूपेंदर हुड्डा और विवेक बंसल के साथ सभी विधायकों की मीटिंग होगी. इसमें नया प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही नाराज चल रहे आदमपुर हल्के से विधायक कुलदीप बिश्नोई को भी बुलाया है.
कुलदीप बिश्नोई चल रहे हैं नाराज
इससे पहले चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी कुलदीप नहीं पहुंचे थे. कुलदीप ने कांग्रेस के कार्यक्रमों से पूरी तरह से दूरी बनाई हुई है. उनके गुरुवार की बैठक में पहुंचने के आसार भी बहुत कम हैं. कायदे से एक सीट भाजपा के खाते की है तो दूसरी कांग्रेस की, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय का जजपा और निर्दलियों के समर्थन से मैदान में आने से कांग्रेस का गणित गड़बड़ा गया है क्योंकि कांग्रेस के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा खुद कार्तिकेय के ससुर हैं तो वहीं कुलदीप बिश्नोई भी कांग्रेस से नाराज़ चल रहे हैं.
कांग्रेस ने अजय माकन को बनाया है प्रत्याशी
कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. माकन पर हरियाणा से बाहर का होने के भी आरोप लग रहे हैं. हालांकि जवाब में कांग्रेसियों ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि कार्तिकेय शर्मा भी हरियाणा के नहीं हैं. बहरहाल हरियाणा के सभी विधायकों को राजस्थान के किसी रिजॉर्ट में इकट्ठा किया जा सकता है और जब तक चुनाव नहीं हो जाता उनका सम्पर्क दूसरे दल के नेताओं के साथ पूर्ण रूप से काटा जा सकता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











