
हरियाणा-राजस्थान रोडवेज के बीच हो गई सुलह, बस की एक टिकट से हुआ था बवाल
AajTak
राजस्थान रोडवेज की बस में हरियाणा की एक महिला कांस्टेबल के पास टिकट नहीं होने के चलते चालान काटे जाने पर विवाद हो गया था. जिसके बाद दोनों राज्य एक दूसरे की बसों का बदले की कार्रवाई में चालान काटने लगे थे.
एक वायरल वीडियो की वजह से राजस्थान और हरियाणा में बड़ा बवाल हो गया है. नाराज होकर हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज़ के बसों का चालान काट दिया तो बदले में राजस्थान में भी एक हीं दिन में बसों का चालान सिंधी कैंप बस स्टैंड और सड़वा मोड़ पर काट दिया गया. बताया जाता है कि आजतक दोनों राज्यों के बीच बसों को लेकर कभी इतना विवाद नहीं हुआ था.
यह भी पढ़ें: महिला कॉन्सटेबल को लेनी पड़ी बस की टिकट तो हरियाणा और राजस्थान रोडवेज के बीच छिड़ा विवाद
जानें विवाद की वजह?
राजस्थान रोडवेज़ की बस में हरियाणा की एक कांस्टेबल सफ़र कर रही थी. इस दौरान कंडक्टर ने टिकट मांग लिया. टिकट के पैसे नहीं देने पर कंडक्टर ने महिला कांस्टेबल का चालान बना दिया. इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इससे हरियाणा पुलिस नाराज हो गई और राजस्थान से जाने वाली हर बस को कभी पॉल्यूशन सर्टिफिकेट तो कभी ड्राइवर और कंडक्टर की सही वर्दी तो कभी टायरों में हवा के नाम पर चालान काटने लगी.
यह भी पढ़ें: हरियाणा रोडवेज बस के दो ड्राइवरों को ग्रामीणों ने पीटा, दोनों रोहतक पीजीआई रेफर
अचानक दो दिनों से हरियाणा पुलिस की तरफ़ से हो रहे ज़बरदस्त चालान से राजस्थान रोडवेज़ में हड़कंप मच गया. जिसके बाद मामला राजस्थान सरकार तक पहुंचाया गया. जिसको लेकर राजस्थान के ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों ने हरियाणा पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







