
हरियाणा में AAP की एंट्री से कांग्रेस का गेम बिगड़ेगा या बीजेपी के लिए बदलेंगे हालात? समझिए क्या है समीकरण
AajTak
इस साल के अंत में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं. AAP ने हाल ही में लोकसभा चुनाव अपने इंडिया ब्लॉक पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था. कांग्रेस ने 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और पांच सीटों पर जीत हासिल की. AAP ने कुरूक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नसीब नहीं हुई थी. AAP ने कुरूक्षेत्र सीट पर सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा था. AAP को 29 हजार वोटों से हार मिली.
आम आदमी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक से किनारा कर लिया है और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. AAP ने यह भी साफ कर दिया कि वो हरियाणा में अकेले क्यों चुनाव लड़ना चाहती है? पार्टी को लगता है कि राज्य में उसका संगठन मजबूत हो रहा है और बीजेपी की सरकार के खिलाफ एंटी इन्कमबेंसी है. 10 साल की सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा भी है. यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान झेलना पड़ा है. हालांकि, आंकड़े AAP के पक्ष में नहीं है. AAP ने हरियाणा में कई बार चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नसीब नहीं हुई है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि हरियाणा में AAP के अकेले चुनाव लड़ने से कांग्रेस का गेम बिगड़ेगा या बीजेपी के लिए हालात बदलेंगे? समझिए...
इस साल के अंत में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं. AAP ने हाल ही में लोकसभा चुनाव अपने इंडिया ब्लॉक पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था. कांग्रेस ने 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और पांच सीटों पर जीत हासिल की. AAP ने कुरूक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नसीब नहीं हुई थी. AAP ने कुरूक्षेत्र सीट पर सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा था. AAP को 29 हजार वोटों से हार मिली. बीजेपी के नवीन जिंदल को 542,175 वोट मिले. AAP के गुप्ता को 513,154 वोट मिले. AAP ने 2019 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था और 46 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. पार्टी को पूरे राज्य में सिर्फ 59,839 वोट मिल सके थे. इससे पहले कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने संकेत दिया था कि पार्टी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ सकती है. कांग्रेस नेता का कहना था कि वे अपने दम पर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम हैं.
बीजेपी बदल रही है रणनीति?
हरियाणा में बीजेपी की सरकार है. इस बार बीजेपी की कोशिश है कि जीत की हैट्रिक लगाई जाए. हालांकि, यह आसान नहीं है. क्योंकि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने पार्टी को अलर्ट कर दिया है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 5-5 सीटें जीती हैं. इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था. 2014 में भी सात सीटें जीती थीं. यही वजह है कि इस बार के नतीजों के बाद पार्टी ने अपनी पूरी रणनीति बदल ली है और हर वर्ग को साधने का फुल प्रूफ प्लान जमीन पर उतार दिया है. सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ओबीसी चेहरे हैं. प्रदेश अध्यक्ष के लिए ब्राह्मण फेस मोहन लाल बड़ौली को बनाकर नया दांव खेला है. प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया जाट समाज से आते हैं. किसानों और युवाओं की नाराजगी भी कम करने की कोशिशें की जा रही हैं. ओबीसी के लिए क्रीमी लेयर बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. ओबीसी जातियों की B कैटेगरी के लिए भी नया कोटा तय कर दिया है. चुनाव से पहले इसे बड़ा दांव माना जा रहा है. हरियाणा में सबसे बड़ा वोट बैंक ओबीसी का है. हरियाणा में ओबीसी और ब्राह्मण समुदायों को मिलाकर करीब 35 फीसदी वोटर्स हैं. राज्य में 21 प्रतिशत ओबीसी मतदाता हैं. जबकि जाट मतदाता 22.2 प्रतिशत हैं. करीब 20 फीसदी दलित आबादी है.
AAP की एंट्री से कांग्रेस और बीजेपी में किसे नुकसान?
जानकार कहते हैं कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है. AAP का उभरना कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगा सकता है. विशेषकर शहरी और युवा वोटर्स को AAP अपने वोटर्स में बदल सकती है. दरअसल, शहरी और युवा भ्रष्टाचार और सुशासन के मुद्दे पर AAP की नीतियों की ओर आकर्षित हो सकते हैं. हालांकि, इससे बीजेपी को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ हो सकता है. क्योंकि विरोधी वोटों का विभाजन बीजेपी की जीत की संभावनाओं को बढ़ा सकता है. यह समीकरण अलग-अलग चुनाव लड़ने से बनते दिख रहे हैं.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







