
'हरियाणा में कमजोर नहीं हुई पार्टी, विधानसभा चुनाव में पहले से अच्छा प्रदर्शन': BSP का दावा
AajTak
बीएसपी के मुताबिक, 2024 लोकसभा चुनाव में उसे 1.28 फीसदी वोट हासिल हुआ जबकि इस विधानसभा चुनाव में पार्टी को 1.82 फीसदी वोट मिला. पिछले दो चुनावों में बीएसपी को मिले वोट और प्रतिशत के आधार पर पार्टी ने दावा किया है कि उसका आधार पिछले चुनाव से ज्यादा बढ़ा है.
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने दावा किया है कि इस बार हरियाणा चुनाव में जिन 36 विधानसभा सीटों पर बीएसपी प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, वहां बसपा को 252671 वोट मिले. यह इन सीटों पर डाले गए कुल वोट का 4.51 फीसदी है जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी को 4.14% वोट मिला था और तब पार्टी ने सभी 82 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इसके अलावा पार्टी ने दावा किया है कि बीएसपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन इस बार विधानसभा में किया है.
बीएसपी के मुताबिक, 2024 लोकसभा चुनाव में उसे 1.28 फीसदी वोट हासिल हुआ जबकि इस विधानसभा चुनाव में पार्टी को 1.82 फीसदी वोट मिला. पिछले दो चुनावों में बीएसपी को मिले वोट और प्रतिशत के आधार पर पार्टी ने दावा किया है कि उसका आधार पिछले चुनाव से ज्यादा बढ़ा है. यह सच है कि बसपा सीट नहीं जीत पाई लेकिन 1 सीट पर नंबर दो और 7 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही है. ट
हालांकि, मायावती ने साफ तौर से कहा कि बीएसपी को इंडियन नेशनल लोकदल से हरियाणा में गठबंधन का कोई खास फायदा नहीं हुआ. मायावती ने तो यहां तक ऐलान कर दिया कि अब बीएसपी आगे से किसी भी क्षेत्रीय दल से गठबंधन नहीं करेगी. हरियाणा बीएसपी का दावा है कि पार्टी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है और पिछले चुनाव की तुलना में वोट शेयर बढ़े हैं.
मायावती का ऐलान
मायावती के द्वारा गठबंधन को लेकर किए गए ऐलान के पीछे की वजह यह भी है कि इस बार दलितों का वोट INLD को तो मिला लेकिन जाटों का वोट बीएसपी को नहीं मिला. नतीजे के तुरंत बाद मायावती ने जाटों के वोट नहीं मिलने पर खूब खरी खोटी सुनाई है. बीएसपी के मुताबिक, पार्टी का अलग से 36 सीटों के वोट शेयर को देखा जाए तो वह पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर रहा है और मायावती का तर्क है कि अगर बसपा अकेले लड़ती है तो वह क्षेत्रीय दलों से कहीं बेहतर है.
दरअसल, आकाश आनंद को हरियाणा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई थी और सूबे में गठबंधन से लेकर चुनाव प्रचार, कैंडिडेट सिलेक्शन और चुनाव की रणनीति तक सब कुछ आकाश आनंद के हाथ में था. लेकिन बीएसपी इस बार एक सीट जीतते-जीतते हार गई. अटेली की सीट जहां काउंटिंग के आखिरी चरण में दिग्गज बीजेपी नेता राव इंद्रजीत सिंह की बेटी जीत गई.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









