
हरियाणा: नूंह तबलीगी जलसे में पहुंचे बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह पिंटू, बोले- हमें एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए
AajTak
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि यहां बुराई के रास्ते को छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने की बात की जा रही है, अच्छा आयोजन है. हमें एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए.
हरियाणा (Haryana) के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में चल रहे तीन दिवसीय तबलीगी जलसा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू शामिल हुए. मौके पर पहुंचकर उन्होंने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है. उनके साथ जिला महामंत्री जतिन बुसरी एवं पूर्व स्पीकर भाजपा नेता आजाद मोहम्मद भी नजर आए.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने बताया कि यहां बुराई के रास्ते को छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने की बात की जा रही है, अच्छा आयोजन है. हमें एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए. मुसलमान को मंदिर का और हिंदुओं को मस्जिद का इस तरह सम्मान करना चाहिए, जिस तरह अपने धर्म के पूजनीय स्थलों का सम्मान करते हैं. दुनिया में सेवा करने के लिए इंसान आया है, उसको एक-दूसरे के धर्म पर कटाक्ष करने के बजाय सम्मान करना चाहिए."
'मेरा यह सौभाग्य है...'
जब सुरेंद्र सिंह से पूछा गया कि जलसे के आखिरी दिन 21 अप्रैल को हजरत मौलाना साद दुआ कराएंगे, उसके लिए उनको आमंत्रित किया गया है तो उन्होंने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि आयोजन कमेटी ने मुझे इस जलसे में आमंत्रित किया है. मैं आने की पूरी कोशिश करूंगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







