
हरियाणा: दुष्यंत चौटाला का दावा, प्रचार के दौरान वाहन पर हुआ हमला, तोड़फोड़
AajTak
हमले के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा, "पुलिस के एक घंटा दे रहा हूं. जिसने हमला किया और गाड़ी तोड़ी, उसको पकड़ो, आप यहां चुनाव तमाशा कर रहे हो. सिर्फ एफआईआर नहीं, हमलावरों को पकड़ो."
हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (JJJP)-आजाद समाज पार्टी (ASP) के रोड शो के दौरान सोमवार रात उचाना कलां में पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी चीफ दुष्यंत चौटाला के काफिले की गाड़ी पर हमला हो गया. इस दौरान कथित तौर पर चंद्रशेखर के वेहिकल में तोड़फोड़ की गई. घटना के बाद चंद्रशेखर दूसरे वेहिकल में सवार होकर मौके से निकले. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की.
'आप तमाशा कर रहे हो'
हमले के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा, "पुलिस के एक घंटा दे रहा हूं. जिसने हमला किया और गाड़ी तोड़ी, उसको पकड़ो, आप यहां चुनाव तमाशा कर रहे हो. सिर्फ एफआईआर नहीं, हमलावरों को पकड़ो."
वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "मेरे ऊपर हमला हो गया और आप लोग यहां तमाशा करते हो. क्या कर रहे हो, आप लोग, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. मैं नहीं छोड़ूंगा आप लोगों को. मैं एफआईआर दर्ज करवाऊंगा, लापरवाही क्यों हुई. चुनाव का वक्त है, नुकसान हो सकता था.
एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों बताया कि अज्ञात लोगों ने हमला किया, इस दौरान वाहन पर पथराव भी किया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: राम रहीम की पैरोल को सशर्त मंजूरी, EC ने हरियाणा जाने और चुनाव प्रचार करने पर लगाई रोक

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











