
हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस के आरोप खारिज, 1600 पन्नों के जवाब में EC ने चेताया
AajTak
चुनाव आयोग ने कांग्रेस से चुनाव दर चुनाव निराधार आरोप लगाने से बचने का आह्वान किया और अप्रत्याशित चुनावी नतीजों का सामना करने पर आरोप लगाने के लिए पार्टी को आड़े हाथों लिया. आयोग ने कांग्रेस से दृढ़ और ठोस कदम उठाने और इस तरह की शिकायतों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने का आग्रह किया.
हरियाणा चुनाव में अनियमितताओं के बारे में कांग्रेस के आरोपों को चुनाव आयोग ने निराधार बताते हुए खारिज कर दिया. चुनाव आयोग ने मंगलवार को बयान जारी कर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को मतदान और मतगणना के दिनों जैसे संवेदनशील समय पर निराधार और सनसनीखेज शिकायतों के प्रति आगाह किया. आयोग ने कहा कि गैर-जिम्मेदाराना आरोपों से जनता में अशांति अराजकता फैल सकती है.
चुनाव आयोग ने कांग्रेस से चुनाव दर चुनाव निराधार आरोप लगाने से बचने का आह्वान किया और अप्रत्याशित चुनावी नतीजों का सामना करने पर आरोप लगाने के लिए पार्टी को आड़े हाथों लिया. आयोग ने कांग्रेस से दृढ़ और ठोस कदम उठाने और इस तरह की शिकायतों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने का आग्रह किया.
आयोग ने कहा कि हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया का प्रत्येक चरण दोषरहित था और कांग्रेस उम्मीदवारों या एजेंटों की निगरानी में किया गया. 26 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों ने गहन पुन: सत्यापन किया. सभी शिकायतों पर चुनाव आयोग के अधिकारियों से कांग्रेस को 1600 पृष्ठों का जवाब मिला.
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शिकायतों को भी खारिज कर दिया.
बता दें कि चुनाव आयोग की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस द्वारा हरियाणा चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम पर 99 प्रतिशत बैटरी स्थिति प्रदर्शित होने पर आशंका व्यक्त करने, मशीनों के साथ संभावित छेड़छाड़ की शिकायत करने और अधिकारियों पर जानबूझकर मतगणना प्रक्रिया में देरी करने का आरोप लगाने के बाद आई है.
बीजेपी ने जीतीं 48 सीटें

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







