
हरियाणा के CM ने बताया- ब्लैक फंगस के 650 मरीजों का चल रहा है इलाज, 50 की हुई मौत
Zee News
सीएम खट्टर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हरियाणा में अभी तक ब्लैक फंगस के 750 से ज्यादा मामले आए हैं. जिनमें से 58 ठीक हो गए जबकि 50 लोगों की जान चली गई है
चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने रविवार को कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस (Black Fungus) के चलते अभी तक 50 लोगों की मौत हुई है जबकि 650 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है सीएम खट्टर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हरियाणा में अभी तक ब्लैक फंगस के 750 से ज्यादा मामले आए हैं. जिनमें से 58 ठीक हो गए जबकि 50 लोगों की जान चली गई है और बाकी 650 मरीजों का इलाज चल रहा है. वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस को खिताब करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन खरीद रही है जबकि थोड़ा भंडार अभी है और सरकारी अस्पतालों में इनका इस्तेमाल हो रहा है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









