
हरियाणा के जींद में किशोर भाई करता रहा दुष्कर्म, सात महीने की गर्भवती हुई 12 साल की बहन
Zee News
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र महज साढ़े 12 साल है जबकि आरोपित भाई की उम्र 14 वर्ष है. उन्होंने बताया कि किशोरी लगभग साढ़े सात माह की गर्भवती है, जिसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है.
जींद: हरियाणा के जींद में 12 साल की एक किशोरी ने अपने सगे भाई के खिलाफ कथित यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. सात महीने की गर्भवती किशोरी को मेडिकल जांच के लिये रोहतक स्थित पीजीआई भेज दिया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर महिला थाने में भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र महज साढ़े 12 साल है जबकि आरोपित भाई की उम्र 14 वर्ष है. उन्होंने बताया कि किशोरी लगभग साढ़े सात माह की गर्भवती है, जिसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है. पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दो-तीन दिन से उसकी बेटी के पेट में दर्द था और पेट का आकार भी बढ़ा हुआ था, जब वह बेटी को चिकित्सक के पास लेकर पहुंची तो वहां पता चला कि वह लगभग साढ़े सात माह की गर्भवती है, इसके बाद चिकित्सकों ने उसे उसे पीजीआई भेज दिया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










