
हरियाणा: कुलदीप बिश्वोई आज थामेंगे भाजपा का दामन, कल कांग्रेस विधायक के पद से दिया था इस्तीफा
AajTak
हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे कुलदीप बिश्नोई आज बीजेपी का दामन थामेंगे. कुलदीप ने एक दिन पहले ही विधायक पद से इस्तीफा दिया था. उनके भाजपा ज्वाइन करने के बाद अब बड़ा सवाल ये होगा कि क्या कुलदी खुद को पार्टी में स्थापित करने में सफल हो पाएंगे. बीजेपी में उनकी सियासी राह में सोनाली फोगाट से लेकर सांसद बृजेंद्र सिंह चुनौती खड़ी कर सकते हैं.
हरियाणा की सियासत में गैर-जाट चेहरा माने जाने वाले कुलदीप बिश्नोई आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे. बिश्वोई के बीजेपी की सदस्यता लेने से पहले उनके समर्थक दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर जमा होने शुरू हो गए हैं.
बिश्वोई ने एक दिन पहले ही 3 अगस्त को कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दिया था. कुलदीप ने मंगलवार को ही आदमपुर में समर्थकों से कह दिया था कि वह छह साल बाद कांग्रेस को अलविदा कहने और एक नया राजनीतिक सफर शुरू करने जा रहे हैं. कुलदीप बिश्नोई भले ही बीजेपी का दामन थामने जा रहे हों, लेकिन पार्टी में उनकी सियासी राह आसान नहीं है. बीजेपी के भीतर खुद को स्थापित करने के लिए उन्हें बड़ी लड़ाई लड़नी होगी.
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान 'क्रॉस वोटिंग' करने के चलते कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था. इसी के बाद से कुलदीप बिश्नोई ने बीजेपी नेताओं के साथ खुलकर मुलाकातों का सिलसिला शुरू कर दिया. सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से कई दौर की मीटिंग के बाद उन्होंने आदमपुर में एक बड़ी जनसभा में कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था.
आसान नहीं होगी बीजेपी के साथ सियासी राह
कुलदीप बिश्नोई के बीजेपी में शामिल होने से प्रदेश की राजनीति में हलचल मचना तय है, क्योंकि वो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे हैं. हरियाणा की सियासत में गैर-जाट चेहरा माने जाते हैं. कुलदीप बिश्नोई के लिए भाजपा में आने के बाद भी सियासी राह आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें पार्टी के भीतर अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. ऐसे में कुलदीप बिश्नोई के सामने कई सियासी चुनौतियां हैं?
स्थानीय नेताओं की झेलनी पड़ सकती है नाराजगी

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








