
हरिद्वार में लैंड जिहाद के खिलाफ एक और कार्रवाई, अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़ी गई मजार
AajTak
हरिद्वार में लैंड जिहाद के खिलाफ नगर निगम ने एक और कार्रवाई की है. खन्ना नगर कॉलोनी में अवैध तरीके से बने एक मजार को जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़ कर हटाया गया. प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण सार्वजनिक जगह पर है और अतिक्रमण के तौर पर हैं. उनको नोटिस देकर हटाया जा रहा है.
उत्तराखंड के हरिद्वार में लैंड जिहाद के खिलाफ एक और कार्रवाई की गई है. ज्वालापुर की खन्ना नगर कॉलोनी में मकान के पीछे बनी एक मजार को जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़ कर हटाया गया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनात रहा और स्ट्रक्चर को हटाने के बाद लैंड को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आवाजाही प्रतिबंधित रखी गई और साथ ही मीडिया को भी कार्रवाई से दूर रखा गया. खन्ना नगर कॉलोनी में बनी मजार से प्रशासन की टीम ने धार्मिक किताब व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया और हथौड़ों से धर्मस्थल को ध्वस्त कर दिया. मजार कई दशक पुरानी बताई जा रही है.
नोटिस देकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि जहां भी अवैध निर्माण सार्वजनिक जगह पर है और अतिक्रमण के तौर पर हैं. उनको हटाया जा रहा है. उनको नोटिस देने के बाद पूरे नियमानुसार और शांतिपूर्ण तरीके से हटाया जा रहा है. इनमें से एक जगह है मजार के स्वरूप में है. इसको हटाया जा रहा है. यह मजार नगर निगम के क्षेत्र अंतर्गत है. नोटिस देकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
तीन-चार जगहों को और चिन्हित की गई
हमारे पास जो सूचना थी उसमें यहां पर ऐसा बहुत धार्मिक गतिविधियां नहीं थी. नगर निगम के द्वारा ही इसमें नोटिस वगैरह दिए गए. इस जगह पर कम्युनिटी सेंटर बनाया जा सकता है या जो भी बनाया जाएगा नगर निगम के द्वारा ही बनाया जाएगा. नगर निगम को हमसे जो सहयोग चाहिए होगा हम करेंगे. हरिद्वार में तीन-चार जगह और चिन्हित की गई है.
ढाई-तीन महीने पहले भी हटाई थी अवैध निर्माण

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







