
हरिद्वार पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर एक आरोपी, ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की लूट में था शामिल
AajTak
ज्वेलरी शॉप में हुई 5 करोड़ की डकैती के आरोपियों और हरिद्वार पुलिस टीम के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत हो गई है, जबकि एक आरोपी मौका पाकर मुठभेड़ स्थल से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में टीम जुटी हुई है.
हरिद्वार में बीते दिनों ज्वेलरी शॉप में हुई 5 करोड़ की डकैती के आरोपियों और पुलिस टीम के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एक आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक आरोपी मौका पाकर मुठभेड़ स्थल से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में टीम जुटी हुई है.
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है, ''मुठभेड़ में घायल हुए और अस्पताल लाए गए एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है. एक व्यक्ति भाग गया और हम उसे भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं.
आरोपी पर था एक लाख का इनाम
उन्होंने यह भी बताया कि जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति (मृतक) 4 अन्य लोगों के साथ डकैती में शामिल था. उसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था. उसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच जारी है... इसमें शामिल अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा."
बता दें कि बीते दिनों हरिद्वार में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर करोड़ों के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे. नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम में घुसकर पहले मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल किया. जिससे सभी स्टाफ अचेत हो गए. उसके बाद करोडों रुपए का सोना लेकर फरार हो गए. इस मामले में ज्वैलर्स एसोसिएशन ने विरोध जताया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











