
हरिद्वार की पॉश कॉलोनी में 18 फीट लंबा कोबरा दिखने से हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
AajTak
कॉलोनीवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और काफी देर के प्रयास के बाद सांप को रेस्क्यू कर लिया. उन्होंने बताया कि इस सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा. कोबरा का साइज 17 से 18 फीट बताया जा रहा है.
हरिद्वार में रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का आना लगातार जारी है. हरिद्वार के पॉश इलाके बिल्केश्वर कॉलोनी में आज सुबह एक घर के पास कोबरा के आ जाने से हड़कंप मच गया. कॉलोनी में कोबरा को देखकर लोग डर गए. सांप की लंबाई 17 से 18 फीट थी.
17 से 18 फीट लंबा सांप
कॉलोनीवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और काफी देर के प्रयास के बाद सांप को रेस्क्यू कर लिया. उन्होंने बताया कि इस सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा. कोबरा का साइज 17 से 18 फीट बताया जा रहा है.
अस्पताल में घुस गया था हाथी
पिछले हफ्ते हरिद्वार के एक अस्पताल में एक जंगली हाथी के घुसने से हड़कंप मच गया था. हाथी को देखकर अस्पताल में मौजूद स्टाफ और मरीज इधर-उधर भागने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
खबरों के मुताबिक, जंगली हाथी भटककर हरिद्वार के मैक्सवेल अस्पताल में दीवार तोड़कर घुस गया था, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को वापस जंगल की ओर भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि हाथी अपने झुंड से भटककर रिहायशी इलाके की ओर आ गया था.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











