
हरिद्वार-ऋषिकेश ट्रेन डकैती मामले में बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में गाजियाबाद से पकड़े गए पांच आरोपी
AajTak
हरिद्वार-ऋषिकेश ट्रेन डकैती मामले में रेल पुलिस और यूपी पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. वारदात के 48 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गए आरोपियों से यात्रियों के लूटे गए सामान और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है. यह डकैती शुक्रवार रात को हुई थी, जिसकी शिकायत महावीर नगर, फिरोजाबाद के रहने वाले प्रभव शुक्ला ने दर्ज कराई थी.
हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मोतीचूर स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन में डकैती करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को यह गिरफ्तारी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से की गई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे पुलिस (जीआरपी) हरिद्वार यूनिट के इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटे गए सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं.
यह डकैती शुक्रवार रात को हुई थी, जिसकी शिकायत फिरोजाबाद के रहने वाले प्रभव शुक्ला ने दर्ज कराई थी. घटना के तुरंत बाद रेलवे पुलिस की 'स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप' की चार टीमों का गठन किया गया और तेजी से कार्रवाई शुरू की गई.
48 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रदीप पाल, विवेक भाटी और सागर के रूप में हुई है. इन सभी पर पहले से सहारनपुर और मुरादाबाद में दर्जनों मामले दर्ज हैं. पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि इन आरोपियों ने 11 दिसंबर की आधी रात को ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में चार दुकानों में भी सेंधमारी की थी.
जीआरपी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उनके द्वारा की गई अन्य वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि रेलवे और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








