
हरभजन ने भिंडरावाले की तस्वीर वाले इंस्टाग्राम पोस्ट पर बिना शर्त मांगी माफी, कहा- स्वीकारता हूं अपनी गलती
ABP News
भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किए एक पोस्ट के लिए बिना शर्त माफी मांगी है. हरबजन ने इस पोस्ट में खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की एक तस्वीर साझा की थी.
नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए बिना शर्त माफी मांगी है. दरअसल, उन्होंने खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की एक तस्वीर साझा की थी. हरभजन ने यह तस्वीर 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए पोस्ट की थी. इस 40 साल के ऑफ स्पिनर ने कहा कि उन्होंने ऑपरेशन की 37वीं वर्षगांठ पर एक व्हाट्सऐप पर आयी तस्वीर को यह महसूस किए बिना ही साझा कर दिया कि उसमें भिंडरावाले की तस्वीर है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












