
'हम हालात से निपटने में चूक गए...', एअर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब कांड पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन का बयान
AajTak
एअर इंडिया में पेशाब कांड का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला ने एअर इंडिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर अपनी आपबीती बताई. अब एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि इस केस में रिस्पॉन्स तेजी से दिया जाना चाहिए था.
एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में एक यात्री द्वारा एक महिला पर पेशाब करने के मामले में टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में एअर इंडिया का रिस्पॉन्स और तेज होना चाहिए था. एक बयान में एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि हम इस स्थिति को उस तरह से संबोधित करने से चूक गए जिस तरह से हमें करना चाहिए था. इस स्थिति में हमें जिस तरह से प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी वैसा हम नहीं कर पाए.
इससे पहले एविएशन इंडस्ट्री पर नजर रखने वाली सरकारी संस्था DGCA ने इस मामले में एअर इंडिया को फटकार लगाई थी. इसके बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का ये बयान आया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में एअर इंडिया की प्रतिक्रिया तेज और तत्काल होनी चाहिए थी.
बता दें कि पिछले साल 26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की फ्लाइट में शराब के नशे में एक शख्स ने कथित रूप से एक महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था. पीड़िता सीनियर सिटीजन हैं और उनकी उम्र 70 पार थी. ये घटना बिजनेस क्लास में हुई थी. इस मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बैंगलुरु से गिरफ्तार किया था.
मीडिया में इस घटना के आते ही खूब हंगामा हुआ. इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, "26 नवंबर, 2022 को एअर इंडिया की उड़ान AI102 की घटना, मेरे और एअर इंडिया के मेरे सहयोगियों के लिए व्यक्तिगत पीड़ा का विषय रही है. एअर इंडिया की प्रतिक्रिया बहुत तेज होनी चाहिए थी. हम इस स्थिति को उस तरह से संबोधित करने में विफल रहे, जिस तरह से इसे करना चाहिए था."
बता दें कि कभी सरकारी क्षेत्र की विमानन कंपनी रही एअर इंडिया को कुछ ही महीने पहले टाटा ग्रुप ने भारत सरकार से खरीदा है. एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप और एअर इंडिया पूरी निष्ठा के साथ अपने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. हम ऐसी वाहियात किस्म की किसी भी घटना को रोकने या उसका समाधान करने के लिए प्रत्येक प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे.
एअरलाइंस ने बुधवार को कहा था कि उसने आरोपी यात्री पर 30 दिनों के लिए उड़ान प्रतिबंध लगाया था और यह जांच करने के लिए एक आंतरिक पैनल का गठन किया था कि क्या स्थिति से निपटने में क्रू की ओर से चूक हुई थी.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







