
'हम सिर्फ क्रिकेट में ही बेहतरीन नहीं...', जब टनल मैन अर्नोल्ड डिक्स को ऑस्ट्रेलियाई PM ने दी बधाई
AajTak
उत्तरकाशी की टनल से 41 मजदूर सकुशल बाहर निकाल लिए गए हैं. इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा रहे इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिस्क ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम की बधाई पर जवाब दिया है. अर्नोल्ड डिस्क ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की बधाई पर कहा,'धन्यवाद... प्रधानमंत्री. यह दिखाकर मुझे काफी खुशी हुई कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही बेहतरीन नहीं है, बल्कि हम दूसरे काम भी अच्छी तरह से करते हैं. इसमें सुरंग में चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन भी शामिल है.
उत्तरकाशी की टनल से 41 मजदूर सकुशल बाहर निकाल लिए गए हैं. इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा रहे इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिस्क ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम की बधाई पर जवाब दिया है. अर्नोल्ड डिस्क ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की बधाई पर कहा, 'धन्यवाद... प्रधानमंत्री. यह दिखाकर मुझे काफी खुशी हुई कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही बेहतरीन नहीं है, बल्कि हम दूसरे काम भी अच्छी तरह से करते हैं. इसमें सुरंग में चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन भी शामिल है.'
सत्रह दिनों तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में ऑस्ट्रेलियाई एक्सपर्ट्स अर्नोल्ड की बड़ी भूमिका है. वह भूमिगत और परिवहन बुनियादी ढांचे में एक्सपर्ट हैं. वह न सिर्फ अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन से जुड़े जोखिमों पर सलाह देते हैं, बल्कि उन्हें इसमें महारत हासिल है. अर्नोल्ड जिनेवा के इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के प्रमुख हैं. यह कंपनी अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन के लिए कानूनी, पर्यावरणीय, राजनीतिक और अन्य जोखिमों को लेकर सलाह देती है.
जो वादा किया था, वो निभाया
अर्नोल्ड 20 नवंबर को इस रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े थे. इसके बाद उन्होंने भारत की मदद करने को लेकर कहा था कि उन्हें अच्छा लग रहा है. डिक्स ने कहा था कि पहाड़ों ने हमें एक चीज सिखाई है कि विनम्र रहना है. अर्नोल्ड डिक्स वही शख्स हैं, जिन्होंने दावा किया था कि सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को क्रिसमस से पहले निकाल लिया जाएगा.
कौन है अर्नोल्ड डिक्स?
डिक्स इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. लेकिन साथ ही वह इंजीनियर, वकील, जियोलॉजिस्ट भी हैं. उन्होंने मेलबर्न की मोनाश यूनिवर्सिटी से साइंस और लॉ में डिग्री ली थी.उन्होंने अपनी तीन दशकों के करियर में कई भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने 2016 से 2019 के बीच कतर रेड क्रेसेंट सोसाइटी के लिए वॉलिंटेयर के तौर पर काम किया है, जहां उन्होंने इसी तरह की अंडरग्राउंड घटनाओं पर काम किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










