
'हम भूतिया घर में सोएंगे और...', यहां छात्रों ने शुरू किया सबसे अनोखा बिजनेस
AajTak
थाईलैंड में चियांग माई प्रांत में राजमंगला यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी लन्ना में थाई-ताइवानी छात्र 21 वर्षीय वाइफी चेंग ने अपने दोस्त के साथ अनोखा बिजनेस शुरू किया. इसमें वह किसी घर के नए मालिकों के लिए एक रात उसमें रहकर उसके भूूत मुक्त होने का सर्टिफिकेट देते हैं.
थाईलैंड के कुछ छात्रों ने बिजनेस का एक अनोखा आइडिया निकाला है. उनका स्टार्टअप अपने आप में सबसे अनोखा है. चियांग माई प्रांत में राजमंगला यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी लन्ना में थाई-ताइवानी छात्र 21 वर्षीय वाइफी चेंग को पता चला कि जिन घरों में कोई मौत हुई है उन्हें बेचने में रियलटर्स को काफी दिक्कत हो रही है. लोग भूत बाधा के डर से ऐसे घरों को खरीदने से बच रहे हैं.
ऐसे में उन्होंने समझा कि ये भूत का फायदा उठाने का अच्छा मार्केट है. उन्होंने ऐसे घरों और अपार्टमेंटों में खुद सोकर उसे भूत बाधा मुक्त होने का प्रमाण पत्र देने का काम शुरू किया. ये काम उन्होंने अपने दोस्त श्रेथवुट बूनप्राखोंग के साथ शुरू किया.
इस जोड़ी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सर्विस का विज्ञापन देकर दिक्कत वाले घरों और अपार्टमेंटों में सोने की पेशकश की और कहा कि हम घर में रात बिताने के बाद खरीदारों और किराएदारों के दिमाग को आराम देने के लिए घर का भूत-मुक्त सर्टिफिकेट भी जारी करेंगे.
सबसे पहले पिछले महीने थाई समाचार प्रकाशन द नेशन में 'टू यंग घोस्टबस्टर्स' के बारे में बताया गया तो उनका बिजनेस मॉडल वायरल हो गया. उस समय, दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी सेवाओं का प्रचार करना शुरू ही किया था और अभी तक कोई ग्राहक भी नहीं मिला था, लेकिन चेंग को भरोसा था कि भूत-मुक्त होम सर्टिफायर के लिए एक बाजार है. उन्होंने सेवा के लिए कोई कीमत भी तय नहीं की थी, लेकिन कहा था कि फीस असाइनमेंट के आधार पर तय होगी. अब उन्हें काम मिलने लगा है. जहां तक बूनप्राखोंग का सवाल है, उसने वास्तव में भूतों से डरने की बात स्वीकार की है, साथ ही यह भी कहा कि इस बिजनेस से उसे खुद को यह साबित करने में मदद मिलेगी कि उनका अस्तित्व नहीं है, साथ ही कुछ कमाई भी हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










