
'हम पाकिस्तानियों को नहीं मारेंगे, क्योंकि...', बोले फारूक अब्दुल्ला, सिंधु के पानी को लेकर उठाई ये मांग
AajTak
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने आतंक के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की और इन हमलों को इंसानियत का दुश्मन करार दिया. सिंधु जल संधि पर अब्दुल्ला ने इसे पुनरावृत्ति की आवश्यकता कहा, जिससे जम्मू-कश्मीर को नुकसान हो रहा है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी मामले में बयानबाजी जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (JKN) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हमले की निंदा करते हुए लोगों से आतंक के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की. उन्होंने कहा, हमले में शामिल लोग इंसानियत के दुश्मन हैं, वे नरक में सड़ेंगे. सिंधु जल समझौता की पुनरावृति होनी चाहिए.
फारूक अब्दुल्ला ने दी पोनी राइड ऑपरेटर को श्रद्धांजलि
फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले में मारे गए आदिल हुसैन शाह के घर गए और परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दी. आदिल पोनी राइड ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहे थे. आतंकी हमले में जिन 26 लोगों की मौत हुई थी, उनमें आदिल भी शामिल था. आदिल को छोड़कर सभी पर्यटक थे.
उन्होंने कहा, आदिल शहीद हैं. वो आतंकियों से डरकर भागे नहीं और डटकर मुकाबला किया. यही तो इंसानियत और कश्मीरियत है.
भारत की कार्रवाई पर चुप्पी, पाकिस्तान पर तंज
फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से लिए जा रहे एक्शन पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा- 'यह प्रधानमंत्री का अधिकार है, मैं कुछ नहीं बोलूंगा'. हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान को लताड़ जरूर लगाई.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












