
'हम नहीं चाहते हमारे घर सर्वे किया जाए', सोशल इकोनॉमिक सर्वे पर सुधा मूर्ति की दो टूक
AajTak
नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ने सोशल इकोनॉमिक सर्वे में भाग लेने से इनकार कर दिया है. उन्होंने सर्वे कर रही टीम से कहा कि हम किसी भी पिछड़े समुदाय से संबंधित नहीं हैं. इसलिए हम इस सर्वेक्षण में भाग नहीं लेंगे.
इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और प्रसिद्ध लेखिका सुधा मूर्ति ने पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित सामाजिक-शैक्षिक सर्वेक्षण में भाग लेने से इनकार कर दिया है. उनके इस कदम से न केवल सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, बल्कि उनकी राय ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. बताया जा रहा है कि सर्वेक्षण करने वाली टीम जब उनके घर पर पहुंची तो दंपत्ति ने स्पष्ट रूप से कहा, 'हम नहीं चाहते कि हमारे घर पर ये सर्वेक्षण हो.'
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ने इस सर्वेक्षण को अपने लिए प्रासंगिक नहीं माना. उन्होंने तर्क दिया कि वे किसी भी पिछड़े समुदाय से संबंधित नहीं हैं, इसलिए सरकार द्वारा ऐसे समूहों के लिए आयोजित सर्वेक्षण में उनकी भागीदारी का कोई औचित्य नहीं है.
पिछले समुदाय से नहीं है संबंध: सुधा मुर्ति
वहीं, सुधा मूर्ति ने सर्वेक्षक के फॉर्म पर ये बयान लिखकर हस्ताक्षर भी किए हैं, जिसमें कहा गया, 'हम किसी भी पिछड़े समुदाय से संबंधित नहीं हैं. इसलिए हम इस सर्वेक्षण में भाग नहीं लेंगे.' इसके साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि इस तरह के सर्वेक्षण का सरकार के लिए कोई महत्व या इस्तेमाल नहीं है.
'हम इससे बाहर रहना चाहते हैं'
दूसरी ओर दंपति ने एक स्व-घोषणा पत्र के माध्यम से अपने इस फैसले को औपचारिक रूप दे दिया है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि वे इस अभ्यास से बाहर रहना चाहते हैं. ये कदम उनके व्यक्तिगत रुख को दर्शाता है जो सामाजिक-आर्थिक डेटा संग्रहण के लिए सरकारी पहल के प्रति उनकी असहमति को उजागर करता है.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








