
'हम नस्लीय हमलों के खिलाफ, जल्द शांति की उम्मीद', बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों पर बोला UN
AajTak
बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यवसायों को निशाना बनाया गया है. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से जुड़े कम से कम दो हिंदू नेता हिंसा में मारे गए हैं. बीते सोमवार को बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन हिंसा में बदल गया, जिसके बाद शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा.
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के बीच, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि वह नस्लीय आधार पर किसी भी हमले या हिंसा के खिलाफ हैं. महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने गुरुवार को कहा, 'हमने स्पष्ट किया है, हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हाल के हफ्तों में बांग्लादेश में होने वाली हिंसा को शांत किया जाए. निश्चित रूप से, हम किसी भी नस्लीय आधारित हमले या नस्लीय आधार पर हिंसा भड़काने के खिलाफ हैं.'
वह बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों पर महासचिव की प्रतिक्रिया पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यवसायों को निशाना बनाया गया है.
हिंसा में मारे गए 232 लोग
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से जुड़े कम से कम दो हिंदू नेता हिंसा में मारे गए हैं. बीते सोमवार को बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन हिंसा में बदल गया, जिसके बाद शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा.
हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट्स ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के कई मामलों को उजागर किया है. इसमें सोमवार को लोकप्रिय लोक बैंड जोलर गान के प्रमुख राहुल आनंद के आवास पर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ भी शामिल है.
हमले के बाद गायक और उनके परिवार को छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा. हालांकि सिर्फ हिंदुओं को ही निशाना नहीं बनाया गया है. बांग्लादेश में सोमवार को भड़की हिंसा की घटनाओं में कम से कम 232 लोग मारे गए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








