
हम तैयार हैं... पहलगाम हमले के बाद क्या-क्या कह रहे पाकिस्तानी?
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के सोशल मीडिया और मीडिया पर हलचल देखने को मिल रही है. हमले के बाद पाकिस्तान ने घटना से पल्ला झाड़ते हुए खुद को इससे अलग कर लिया है. वहीं, पाकिस्तान के लोगों को यह डर भी है कि भारत किसी जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के सोशल मीडिया और मीडिया पर हलचल देखने को मिल रही है. हमले के बाद पाकिस्तान ने इस घटना से पल्ला झाड़ते हुए खुद को इससे अलग कर लिया है. वहीं, पाकिस्तान के लोगों को यह डर भी है कि भारत किसी जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हमले के बाद पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमारा पहलगाम आतंकी हमले से कोई संबंध नहीं है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान हर शक्ल में आतंकवाद की निंदा करता है.
आइये देखते हैं पाकिस्तान के लोग इस पर क्या लिख रहे हैं.
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुई गोलीबारी बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. ऐसे कायराना हमलों की हर स्तर पर कड़ी निंदा होनी चाहिए.
पाकिस्तान के नागरिक यासिर मकबूल ने भी पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए हामिद मीर पर रिप्लाई देते हुए लिखा कि बेकसूर पर्यटकों पर हुए बर्बर गोलीबारी हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. आतंकवाद किसी भी रूप में और कहीं भी हो, अस्वीकार्य है. ऐसे कायराना हमलों के जिम्मेदार लोगों को इंसाफ के कटघरे में लाया जाना चाहिए.
साइरल अलमिदा जो एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं उन्होंने लिखा कि अगर भारत यह तय कर ले कि हमला किसने किया और जवाबी कार्रवाई जरूरी है, तो क्या कोई उसे रोक पाएगा? दरअसल ये पोस्ट पाकिस्तान में बढ़ती आशंकाओं को लेकर है कि भारत पाकिस्तान में हमले की प्रतिक्रिया दे सकता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










