
'हम डरने वाले नहीं हैं' ,नेशनल हेराल्ड केस में ED की छापेमारी पर बोले Rahul Gandhi
AajTak
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सख्ती और छापेमारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान आया है. राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि ईडी के जरिए नेशनल हेराल्ड की जांच डराने वाली रणनीति का हिस्सा है. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं.
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सख्ती और छापेमारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान आया है. राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि ईडी के जरिए नेशनल हेराल्ड की जांच डराने वाली रणनीति का हिस्सा है. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं.
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद ईडी नेशनल हेराल्ड केस में लगातार छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में 3 अगस्त को यंग इंडियन का दफ्तर सील कर दिया गया था. यह दफ्तर हेराल्ड हाउस के परिसर में ही है.
यंग इंडियन का दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें जयराम रमेश, अजय माकन और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हुए थे. उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घरों को पुलिस ने घेर लिया था.
अजय माकन ने आरोप लगाया था कि 5 अगस्त को कांग्रेस महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाली थी. इसके बाद ही कांग्रेस मुख्यालय और राहुल-सोनिया के घरों को पुलिस ने घेर लिया.
प्रेस कांफ्रेंस में अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि केंद्र सरकार चाहती है कि महंगाई की बात ना हो. भय का माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि देश की सबसे पुरानी पार्टी, कांग्रेस पार्टी के साथ आतंकी के तरह ट्रीट किया जा रहा है.
इससे पहले ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में 2 अगस्त को दिल्ली और कोलकाता समेत 12 जगहों पर छापेमारी की थी. ईडी ने दिल्ली स्थित National Herald के दफ्तर पर भी छापेमारी की थी. ईडी चौथी मंजिल पर स्थित पब्लिकेशन ऑफिस पहुंची थी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








